होम / Lok Sabha Election 2024 Result: BJP के इन नेताओं की मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे नाकाम

Lok Sabha Election 2024 Result: BJP के इन नेताओं की मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक जीत, कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे नाकाम

• LAST UPDATED : June 4, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज) Lok Sabha Election 2024 Result:  मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत कई मायनों में अलग है। जहां सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। इसके अलावा अब मध्य प्रदेश से कई दिग्गज नेता लाखों वोटों से जीतकर संसद पहुंचने वाले हैं। ऐसे में मध्य प्रदेश के ये नेता केंद्रीय मंच पर अपनी चमक बिखेरने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं।

बीजेपी के बड़े चेहरों की जीत

इंदौर के शंकर लालवानी सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले सांसद बन गए हैं। उन्होंने बसपा के संजय सोलंकी को करीब 12.5 लाख वोटों के अंतर से हराया है। आपको बता दें कि यहां से कांग्रेस प्रत्याशी ने आखिरी वक्त में पर्चा वापस ले लिया था।

शिवराज सिंह चौहान

दिसंबर 2023 तक करीब 15 साल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल की है। वर्तमान में सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से विधायक शिवराज ने विदिशा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमाकांत भार्गव को करीब 8.5 लाख वोटों से हराया है। शिवराज के लिए यह बड़ी जीत है। माना जा रहा है कि उन्होंने विधानसभा और लोकसभा में बड़ी जीत दिलाई है। ऐसे में उन्हें केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

गुना से भाजपा उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस उम्मीदवार राव यादवेंद्र सिंह को करीब 6 लाख वोटों के अंतर से हराया है। इससे केंद्र में ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद भी बढ़ेगा।

विष्णुदत्त शर्मा

मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा यानी वीडी शर्मा ने खजुराहो में करीब 5.5 लाख वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस और सपा ने गठबंधन कर सपा को टिकट दिया था, जिसका पर्चा खारिज हो गया था। उनके नेतृत्व में भाजपा लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। ऐसे में उनका ग्राफ भी बढ़ना तय है।

विवेक बंटी साहू

विवेक बंटी साहू मध्य प्रदेश की राजनीति में सबसे नया नाम हैं। बंटी के सिर पर वह ताज है, जिसका भाजपा 50 साल से इंतजार कर रही थी। उन्होंने कमल नाथ के बेटे नकुल को उनके गढ़ छिंदवाड़ा से करीब सवा लाख वोटों से हराया है। सही मायनों में यह मध्य प्रदेश के लिए सबसे बड़ी जीत है, क्योंकि 2019 के चुनाव में बीजेपी ने 28 सीटें जीती थीं, लेकिन छिंदवाड़ा को हिला नहीं पाई थी।

कौन कहां से जीता

1. मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर (भाजपा)
2. भिण्ड- संध्या राय (भाजपा)
3. ग्वालियर- भरत सिंह कुशवाह (भाजपा)
4. गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया (भाजपा)
5. सागर- डॉ लता वानखेड़े (भाजपा)
6. टीकमगढ़- डॉ वीरेंद्र कुमार (भाजपा)
7. दमोह-राहुल सिंह लोधी (भाजपा)
8. खजुराहो- विष्णुदत्त शर्मा (भाजपा)
9. सतना- गणेश सिंह (भाजपा)
10. रीवा- जनार्दन मिश्रा (भाजपा)
11. शहडोल- हिमाद्रि सिंह (भाजपा)
12. जबलपुर- आशीष दुबे (भाजपा)
13. मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते (भाजपा)
14. बालाघाट- भारती पारधी (भाजपा)
15. छिंदवाड़ा- बंटी विवेक साहू (भाजपा)
16. होशंगाबाद- दर्शन सिंह चौधरी (भाजपा)
17. विदिशा- शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)
18. भोपाल- आलोक शर्मा (भाजपा)
19. राजगढ़- रोडमल नागर (भाजपा)
20. देवास- महेंद्र सिंह सोलंकी (भाजपा)
21. उज्जैन- अनिल फिरोजिया (भाजपा)
22. मंदसौर- सुधीर गुप्ता (भाजपा)
23. रतलाम- अनिता नागरसिंह चौहान (भाजपा)
24. धार- सावित्री ठाकुर (भाजपा)
25. इंदौर- शंकर लालवानी (भाजपा)
26. खरगोन- गजेंद्र सिंह पटेल (भाजपा)
27. खंडवा- ग्यानेश्वर पाटिल (भाजपा)
28. बैतूल- दुर्गादास उईके (भाजपा)
29. सीधी- राजेश मिश्रा (भाजपा)

Also Read: Mohan Yadav का MP में बीजेपी की जीत पर आई प्रतिक्रिया, कहा- ‘दुनिया…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox