होम / Lok sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में बड़ी दरार! सुरेश पचौरी सहित इन नेताओं ने थामा BJP का दामन

Lok sabha Election: लोकसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस में बड़ी दरार! सुरेश पचौरी सहित इन नेताओं ने थामा BJP का दामन

• LAST UPDATED : March 9, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ), Lok sabha Election: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी समेत कई वरिष्ठ नेता आज बीजेपी में शामिल हो गए, सुरेश पचौरी हाल ही में राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी शामिल हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए सुरेश पचौरी गांधी परिवार के करीबी माने जाते थे, सुरेश पचौरी तीन बार राज्यसभा सदस्य और मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

इन कांग्रेस नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता

सुरेश पचौरी के साथ विशाल पटेल, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, संजय शुक्ला, अर्जुन पलिया, आलोक चंसोरिया, कैलाश मिश्रा, योगेश शर्मा, अतुल शर्मा, सुभाष यादव, दिनेश ढिमोले भी बीजेपी में शामिल हुए हैं।

मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए इन सभी नेताओं का टोपी और बनियान पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

पचौरी के पास ज्यादा जनाधार नहीं: कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदौरिया

कांग्रेस प्रवक्ता अजीत भदौरिया का कहना है कि कांग्रेस ने सुरेश पचौरी को बड़ा नेता बनाया है, वह गांधी परिवार के करीबी रहे हैं, संघर्ष के दौर में जाना हो तो चले जाओ, सुरेश पचौरी का कोई बड़ा सम्मान नहीं है। पिछली बार उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उनके पास ज्यादा जनाधार नहीं है।

महात्मा गांधी की इच्छा पूरी करेंगे राहुल गांधी: शिवराज

वहीं, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के बाद गांधीजी ने कहा था कि कांग्रेस आजादी का आंदोलन है, कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, लेकिन पंडित जवाहर लाल नेहरू ने कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया, उन्होंने राजनीतिक लाभ उठाया। राहुल गांधी अब महात्मा गांधी जी की इच्छा पूरी करेंगे, राहुल कांग्रेस को ख़त्म करने पर तुले हैं।

गजेंद्र के शामिल होने से समीकरण बिगड़ सकते हैं

बीजेपी ने मध्य प्रदेश की 24 लोकसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है, पांच सीटें होल्ड पर रखी गई हैं, ऐसे में संभावना है कि गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी के बीजेपी में शामिल होने के बाद धार सीट पर समीकरण बदल सकते हैं, साल 1989 में वह मनावर सीट से बीजेपी से विधायक रहे थे, बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गये। वह 1990-92 तक विधायक रहे और तीन बार से सांसद हैं। 1998 और 2009 में धार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव जीते।

सुरेश पचौरी का राजनीतिक सफर

1981-83: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव

1984-85: मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर रहे।

1985-88: भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव बनाये गये

1984-90: संसद सदस्य, राज्य सभा

1990: गृह एवं रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे

1990-96: संसद सदस्य बनाये गये

1995-96: केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री

1996-2002: संसद सदस्य,

2000: राज्य सभा के उपसभापति

2002-2008: संसद सदस्य

2004: मुख्य सचेतक बनाये गये

2004-2008: कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन और संसदीय मामलों के मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए गए

2008-2011 एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने। कहा जाता है कि सूरज पचौरी ने कभी कोई चुनाव नहीं जीता है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox