होम / Loksabha Election 2024: कमलनाथ के गढ़ में कांगेस को बड़ा झटका! ये दिग्गज नेता BJP में होंगे शामिल

Loksabha Election 2024: कमलनाथ के गढ़ में कांगेस को बड़ा झटका! ये दिग्गज नेता BJP में होंगे शामिल

• LAST UPDATED : March 13, 2024

India News(इंडिया न्यूज) MP, Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर दोनों राजनीतिक दलों में फेरबदल का दौर जाारी है। ऐसे में आए दिन कांग्रेस पार्टी को बड़े झटके लग रहे है। कल कांग्रेस ने 43 उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें एमपी के 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आज एक बड़ी खबर सामने आई है। दोनों पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जूटी है।

मिली जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह के गढ़ कहे जाने वाले क्षेत्र छिंदवाड़ा में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने जा रहा है। आज भोपाल बीजेपी कार्यालय में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता बीजेपी का दामन थाम सकते है।

कई दिग्गज ज्वाइन करेंगे बीजेपी 

आज फिर से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो सकते है। यह बताया जा रहा है कि चौरई के पूर्व विधायक गंभीर सिंह में बीजेपी में शामिल होंगे। गंभीर सिंह के कई कार्यकर्ता बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंच रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के कई डॉक्टरों के भी भाजपा में शामिल होने की खबर आ रही है। जनपद अध्यक्ष कंचना उइके, जनपद सदस्य क्रांति उइके, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामजी उइके समेत कई कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय पहुंचे है।

पार्टियों ने जारी की लिस्ट 

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा पार्टी ने हाल ही में अपनी 195 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की है। जिसमें मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटोँ पर प्रत्याशियों का ऐलान किया। बीते दिन मंगलवार को कांग्रेस ने उम्मीदवारोँ की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रदेश की 10 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान करदिया है।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox