होम / Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार, महेन्द्र सिंह को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की रणनीति तैयार, महेन्द्र सिंह को दी ये बड़ी जिम्मेदारी

• LAST UPDATED : January 28, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Loksabha Election 2024: विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से जीत हासिल करने के बाद भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जूट गई है। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को प्रदेश के लिए प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। एमपी में महेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बताते है कि महेन्द्र सिंह कौन है।

चुनाव के लिए चुने प्रदेश प्रभारी

बता दें कि महेंद्र सिंह को संगठन का स्पेशलिस्ट माना जाता है। आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह को बनाया गया है। वह यूपी सरकार में जल शक्ति मंत्री रहे चुके है। और काम करने का अनुभव भी है। असम के पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान महेंद्र सिंह को ही असम राज्य राज्य का चुनाव प्रभारी बनाया था। महेन्द्र सिंह ने भाजपा को जीत दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की थी और असम में पहली बार बीजेपी सरकार बनी थी। महेंद्र सिंह योगी सरकार में मंत्री रहे हैं, गृहमंत्री अमित शाह से भी उनके अच्छे संबंध रहे हैं।

सतीश उपाध्याय को बनाया सह प्रभारी

साथ ही बता दें कि जेपी नड्डा ने सतीश उपाध्याय को भी लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। उन्हें मध्य प्रदेश में सह प्रभारी बना दिया गया है। सतीश उपाध्याय दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं।

नए जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति 

आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा बड़ा बदलाव कर रही है। मध्य प्रदेश में प्रभारी नियुक्त करने से 1 दिन पहले बीजेपी ने चार जिलों बालाघाट, बुरहानपुर, रतलाम और छतरपुर में नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। बालाघाट का अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामकिशोर कांवरे, बुरहानपुर का जिला अध्यक्ष मनोज माने, रतलाम का जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और छतरपुर का जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह को बना दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox