होम / Loksabha Election 2024: दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह 

Loksabha Election 2024: दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बताई ये वजह 

• LAST UPDATED : January 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Loksabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अब ज्यादा समय नही बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने जीत की आस को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी गई है। कांग्रेस को बिहार, बंगाल और पंजाब से बुरी खबरें मिल रही हैं। लोकसभा चुनाव नजदीक है। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने आने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस बात की जानकारी दी कि वह 2024 मे लोकसभा चुनाव में मैदान में नही उतरेंगे।

दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह शनिवार को एमपी के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में थे। यहां दिग्विजय ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करते हुए कहा कि चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी राज्यसभा के कार्यकाल में 2 साल से अधिक का समय बाकी है। साथ ही उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी।

2019 में मिली थी हार 

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से मैदान में उतरे थे। लेकिन बीजेपी नेता प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय को 3.65 लाख वोटों के अंतर से हरा दिया था। ये हार वोटों के अंतर से हरा दिया था। ये हार दिग्विजय के लिए बड़े झटके की तरह मानी गई थी। बता दें कि दिग्विजय सिंह ने साल 1984 और 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox