Loksabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का मध्य प्रदेश के चंदेरी जिले में रोड शो हुआ। यहां वे खुद को रोक नहीं पाए और गाड़ी पर चढ़कर जमकर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुना सीट सिंधिया परिवार का गढ़ रही है। इसके बावजूद इस सीट से चुनाव जीतना इस बार भी ज्योतिरादित्य के लिए चुनौतीपूर्ण है।
लोकसभा चुनाव का पारा काफी चढ़ा हुआ है। मंगलवार को तीसरे चरण का चुनाव है। ऐसे में प्रत्याशियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक हर कोई जोश से भरा हुआ है। इसी बीच प्रदेश की गुना लोकसभा सीट के प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचार के दौरान बेहद अलग अंदाज में नजर आए। साथ ही उन्होंने चुनावी रैली में गाड़ी के ऊपर चढ़कर ऐसा डांस किया कि देखने वाला हर कोई हैरान रह गया।
गुना लोकसभा सीट के लिए 7 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां बीजेपी से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य की हाई प्रोफाइल सीट को जीतने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रचार के लिए अशोकनगर के चंदेरी गए थे। यहां उनका रोड शो हुआ। भारी संख्या में कार्यकर्ता और उनके समर्थक शामिल हुए।
ज्योतिरादित्य सिंधिया यहां खुद को रोक नहीं पाए। वे गाड़ी के ऊपर ही जमकर डांस करने लगे। लोगों को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया। यह पहली बार नहीं है जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस तरह के कार्यक्रमों में डांस किया हो। इससे पहले भी कुछ कार्यक्रमों में उनके डांस के वीडियो वायरल हुए थे। लोगों को उनका यह अंदाज भी काफी पसंद आता है। बता दें कि गुना सीट सिंधिया परिवार का गढ़ रही है। इसके बावजूद इस सीट से चुनाव जीतना इस बार भी ज्योतिरादित्य के लिए चुनौतीपूर्ण है।
ये भी पढे़ं :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…