Loot in Katni: मध्यप्रदेश में लूटपाट के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते लगातार लूट के नए – नए मामले सामने आ रहै है। कभी लूटरे- बदमाश दुकान में घुसकर लाखो की चोरी को अंजाम देते है। कभी आटो गैंग के लुटरे महिलाओं के साथ लूटपाठ करते है। तो कही किसी की हत्या कर लूटपाठ की घटना को अंजाम दे देते है। इसी कड़ी में कटनी शहर से एक लूट का मामला सामने आ रहा है। जिसके चलते आज सुबह कटनी में बैंक खुलते ही लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। यहां शहर के रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र बरगवां में मणप्पुरम सोना ऋण बैंक की घटना है। जहां पर लूट हुई है। बैंक खोलते ही अंदर घुसे युवकों ने बंदुक की नोंक पर घटना को अंजाम दिया  है। जिसकी  सूचना पुलिस मौके पर पहुंची। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर कितने युवक थे और क्या लूटकर ले गए हैं। जिसके चलते बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े: Sehore Crime: आटो में बिठाकर महिलाओं के गले से सोने के जेवर चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश!

कटनी में अपराधिक गतिविधिया तेजी से हो रही है। अपराधियों बेखौफ होकर खुलेआम घुम रहे है। पुलिस का अपराधियों पर कोई अंकुश नहीं रह गया है। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि यहां के लोग समझ पाते। इसके पहले ही बदमाश अपने काम में सफल होकर फरारा हो गए।

यह भी पढ़े: Jabalpur COD : केंद्रीय आयुध डिपो में बमों को नष्ट करते समय विस्फोट, चार जख्मी!