Homeपॉलिटिक्सMadhya Pradesh Election: आज से अमित शाह का MP दौरा, क्या बढ़ेगी...

Madhya Pradesh Election: आज से अमित शाह का MP दौरा, क्या बढ़ेगी चुनावी गर्मी?

India News ( इंडिया न्यूज) Madhya Pradesh Election: मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रदेश का तीन दिवसीय दौरा करने जा रहे हैं। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक जारी विज्ञप्ति में दी गई है। बता दें कि प्रदेश में चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की तैयारियां जोरों शोरो से चल रही है। जहां भाजपा और कांग्रेस द्वारा वोटरों को अपने हक में लुभाने की कोशिश की जा रही है।

प्रदेश के अलग-अलग जिले की यात्रा करेंगें अमित शाह

जानकारी के मुताबिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह छिंदवाड़ा, भोपाल, जबलपुर, छतरपुर, शहडोल, उज्जैन, रीवा, इंदौर, और ग्वालियर की यात्रा करने जा रहै हैं। जहां वो संभागीय बैठकों और रैलियों को संबोधित करने के साथ ही और भी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही शनिवार दोपहर 12.50 बजे यानी आज जबलपुर में रानी दुर्गावती अस्पताल के पास आदिवासी शहीद राजा सिंह और उनके बेटे रघुनाथ सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करंगे। फिर दोपहर में वह करीब 1. 30 बजे भाजपा के कार्यालय में एक बैठक को संबोधित करेंगे।

दोपहर में धिंदवाड़ा के लिए रवाना होंगे

तो वहीं अमित शाह दोपहर 3.40 बजे छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में एक जनसभा में शामिल होंगे। जिसके बाद वो भाजपा के भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की एक और बैठक को संबोधित करेंगे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के लिए मतदान 17 नवंबर को होने जा रहा है। जबकि वोटों की गिनती तीन जिसंबर को होगी।

Also Read:  मध्य प्रदेश चुनाव के लिए BJP की तरफ से स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, जानिए कौन-कौन से नेता हैं शामिल

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular