India News Madhya Pradesh Election (इंडिया न्यूज मध्य प्रदेश इलेक्शन): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वचन पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि पांच साल पहले कांग्रेस की तरफ से 900 वादे किए गए थे लेकिन उनमें से अभी तक 9 भी वादे पूरे नही किए गए हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कमलनाथ से ये भी पूछा है कि क्या आपकी कांग्रेस अलग है। राज्य में चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के वादे पर हमला किया है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान कहा है कि यह कांग्रेस का वादा नही, महाझूठ पत्र है। उन्होंने आगे कहा कि पांच साल पहले भी कांग्रेस की तरफ से 900 से ज्यादा वचन दिए गए थे। जिसमें से अभी तक 9 वादे भी पूरे नही किए गए हैं। साथ ही यह भी सवाल किया है कि नौजवानों को चार रुपए बेरोजगारी भत्ता कब मिलेगा। इस दौरान सीएम ने ये भी पूछा है कि समर्थन मूल्य पर बोनस कब मिलेगा और सूमहों का कर्जा कब माफ होगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की तरफ से एक नहीं अनेक वचन दिए गए थे, जिसमें सारे के सारे झूठे निकले। आज कांग्रेस ने फिर से झूठा पत्र प्रस्तुत किया है। जिस पर जनता भरोसा नही करने वाली है। जनता ये भी जानती है कि बीजेपी जो कहती है वो उसको पूरा करती है और जो नही कहती वो इसे भी पूरा करने का प्रयास करती है। लाड़ली बहना योजना हमारे दृष्टि पत्र में नही था, लेकिन फिर भी हमने इसे लागू करने का काम किया। कांग्रेस की सच्चाई जनता जानती है, वो अब इस भ्रम में नही रहने वाली है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नें कपड़ा फारो विवाद पर तंज कसते हुए कहा कि एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री के लिए कह रहा है कि जाओ उनके कपड़े फाड़ो, उनके बेटे के कपड़े फाड़ो। यही कांग्रेस का असली रूप है।
Also Read: