होम / Madhya Pradesh Farmers: कृषि मंत्री का ऐलान! MP के किसानों को मिलेगा MSP का लाभ

Madhya Pradesh Farmers: कृषि मंत्री का ऐलान! MP के किसानों को मिलेगा MSP का लाभ

• LAST UPDATED : March 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज),Madhya Pradesh Farmers: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से कई वादे किए थे। इसमें गेंहू का समर्थन मूल्य 2700 रुपए प्रति क्विटल और धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विटल करने के लिए बात कही थी जिसे लेकर प्रदेश में किसान पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में किसान धरना प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

MSP को लेकर हो रहा था प्रदर्शन

भारतीय किसान संघ ने मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन हो रहा था। किसानों ने गेहूं और धान की एमएसपी बढ़ाने के साथ मौसम की मार से हुए फसलों की छति की पूर्ति की भी मांग की गई। मध्यप्रदेश में किसान संघ के आंदोलन की जीत हुई है। पिछले कई दिनों से MSP को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था जिसे लेकर कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का ऐलान किया है। एदल सिंह कंषाना ने कहा गेंहू पर 2215 की जगह 2700 रुपए प्रति क्विंटल मिलेंगे।

मार्च से होगा लागु

प्रदेश के किसानों को MSP का लाभ मिलेगा। ये नियम नया समर्थन मूल्य मार्च से ही लागू होगा। नया समर्थन मूल्य मार्च से ही लागू होगा। इस साल बिक्री रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों को लाभ मिलेगा। हमारी सरकार ने वादा किया है वो निभाएंगे’ हमारी सरकार वही करेगी जो किसानों की इच्छा होगी।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox