इंडिया न्यूज़, Madhya pradesh: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ता आशीष अहिरवार के घर पहुंचे। आशीष मोर्चा के संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने अन्य मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आशीष के घर पर मंगोड़े खाए और चाय पी। आशीष ने बताया, मंगोड़े और चाय उनकी मां ने खुद ही बनाया था, जिसे सभी ने पसंद किया। इस मौके पर आशीष के घर के पांच सदस्य मौजूद रहे। इसके पहले पुलिस ने आशीष के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए बूथ स्तर पर चुनाव जीतने के गुर सिखाए। आज सुबह करीब 11 बजे नड्डा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन मंत्री हितानन्द, श्रीप्रकाश, सांसद राकेश सिंह कार्यक्रम स्थल पहुँचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने अयोध्या में निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
ये भी पढ़े: MP Municipal Elections जूठा शपथ पत्र देने पर होगी सजा और 25 हजार जुर्माना
ये भी पढ़े: MP में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 35 नये मामले
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…