होम / Mahakal Shahi Sawari: आज निकलेगी बाबा महाकाल की शाही सवारी, आखिरी बार बाबा जानने निकलेंगे प्रजा का हाल

Mahakal Shahi Sawari: आज निकलेगी बाबा महाकाल की शाही सवारी, आखिरी बार बाबा जानने निकलेंगे प्रजा का हाल

• LAST UPDATED : September 11, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mahakal Shahi Sawari: मध्यप्रदेश के उज्जैन में स्थित बारह जयोतिर्लिंगो में एक महाकालेश्वर में आज इस साल की आखिरी सवारी निकाला जाएगा। हर साल बाबा महाकाल सावन और भाद्र महीनें में अपनी प्रजा का हाल जानने निकलते हैं। वहीं भाद्र माह के दूसरे सोमवार को भगवान महाकाल की शाही सवारी निकाली जाती है। आज बाबा महाकाल शाही सवारी पर निकलकर एक बार फिर से प्रजा का हाल जानेंगे।

  • 1500 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया
  • लगभग चार लाख से भी ज्यादा भक्तों की जुटनें की संभावना

गार्ड ऑफ ऑनर

उज्जैन पुलिस और जिला प्रशासन द्वारा शाही सवारी को लेकर कड़े बन्दोबस्त किए गए हैं। शाम 4 बजे बाबा महाकाल का पूजा किया जाएगा। जिसके बाद बाबा महाकाल चांदी की पलाकी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मुख्य द्वार पर बाबा महाकाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। फिर बाबा पालकी पर सवार होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंचेंगे। वहां पर जलाभिषेक के बाद पालकी एक बार फिर से मंदिर की ओर वापस आ जाएगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दें कि बाबा की शाही सवारी के लिए शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए लगभग 1500 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को तैनात किया गया है। जो सवारी में लगने वाली भीड़ पर नियंत्रण रखेंगे। वहीं सवारी के गुजरने वाले रास्तों पर बनी ऊंची बिल्डिंग से भी पुलिसकर्मी नजर बनाए रखेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक आज इस शाही सवारी में लगभग चार लाख से भी ज्यादा भक्तों की जुटनें की संभावना है। आज शाही सवारी के कारण सभी निजी और सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Also Read: पंडित धीरेंन्द्र शास्त्री विवादों में घिरे, वंशकर समाज के लोगों ने लगाया आरोप

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox