होम / Mahakal Temple Fire: महाकाल मंदिर हादसे पर PM मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दुख, CM मोहन ने किया ये ऐलान

Mahakal Temple Fire: महाकाल मंदिर हादसे पर PM मोदी सहित इन नेताओं ने जताया दुख, CM मोहन ने किया ये ऐलान

• LAST UPDATED : March 25, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़) Mahakal Temple Fire: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में होली के रंग में उस समय भंग पड़ गई, जब भस्म आरती के दौरान अचानक मंदिर में आग लग गई। आगजनी की घटना में 3 पुजारी सहित 14 लोग घायल हुए। इनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर के लिए रेफर किया गया है। इसके अलावा पूरे घटनाक्रम में 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे को लेकर महाकाली मंदिर समिति ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

इस हादसे पर PM मोदी गृह मंत्री अमित शाह और एमपी के सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, ” उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।”

अमित शाह ने की सीएम से बात

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने CM से फोन पर महाकाल मंदिर की घटना के संबंध में जानकारी ली। गृह मंत्री ने एक्स पर लिखा, “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से घटना की जानकारी ली है। मैं बाबा महाकाल से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

1-1 लाख रुपये देकर मदद की जाए-सीएम

साथ ही CM ने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर इंदौर-उज्जैन के लिए रवाना हो गए। सीएम मोहन यादव ने कहा है, “भगवान की कृपा से कोई बड़ी त्रासदी नहीं हुई। एक तरह से यह एक खतरे की घंटी है, हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। मैंने मुलाकात की है, उज्जैन और इंदौर दोनों जगह घायल का इलाज चल रहा हैं। मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। घायलों का उचित इलाज किया जाएगा और हमने प्रशासन से कहा है कि उन सभी को कम से कम 1-1 लाख रुपये देकर मदद की जाए। हम यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे कि ऐसी घटनाएं न हों।”

वहीं महाकालेश्वर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जब भस्म आरती हो रही थी, उस समय रंग गुलाल उड़ाते समय कपूर आरती के दौरान आग लग गई। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आगजनी की घटना में 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें महाकालेश्वर मंदिर के 3 पुजारी और अन्य कर्मचारियों सहित सेवक शामिल हैं।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox