प्रदेश की बड़ी खबरें

Mahakal: महाकाल मंदिर में कांग्रेस की महिला पार्षद और कावड़ियों का हंगामा, नंदी हॉल में बैरिकेड्स फेंके

India News (इंडिया न्यूज), Mahakal: उज्जैन में महाकाल मंदिर में शुक्रवार महिला कावड़ियों ने जमकर हंगामा मचाया। नंदी हॉल में सुरक्षा के लिए लगे बैरिकेड्स फेंक दिए। कांग्रेस महिला पार्षद के नेतृत्व में वे नंदी हॉल में ही धरने पर बैठ गईं। महिला कावड़ यात्री गर्भगृह में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहती थीं। मंदिर समिति ने नियमों का हवाला देकर अंदर जाने से रोक दिया। इसी बात पर वे नाराज हो गईं।

  • गर्भगृह में जाकर जल चढ़ाने को लेकर धरने पर बैठीं
  • गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के लिए के जाने पर रोक

भगवान शिव को गंगा जल अर्पण करने के मचा बवाल

महाकाल मंदिर में सावन महीने में भीड़ अधिक होने के चलते गर्भगृह में प्रवेश बंद है। मंदिर समिति ने 4 जुलाई से 11 सितंबर तक गर्भगृह में आम श्रद्धालुओं के लिए के जाने पर रोक लगा रखी है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और उनके परिजन शिप्रा नदी पर गईं। यहां अपने साथ लाईं गंगा जल का पूजन किया। इसके बाद सवारी मार्ग से होते हुए भगवान शिव को गंगा जल अर्पण करने के लिए महाकाल मंदिर पहुंचीं। सभी महिला कावड़ यात्री गर्भगृह में घुसकर भगवान शिव को जल चढ़ाना चाहती थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने महिला कावड़ियों को गर्भगृह में जाने से रोक दिया। ये बात कांग्रेस पार्षद माया त्रिवेदी और महिलाओं को नागवार गुजरी। नाराज होकर वे जबरन नंदी हॉल और गर्भगृह में घुसने की कोशिश करने लगीं।

नंदी हॉल में लगे बैरिकेड्स को फेंका

इस दौरान महिलाओं ने नंदी हॉल में लगे बैरिकेड्स उठाकर फेंक दिए। वे सुरक्षा कर्मियों से भिड़ गईं। मामला बिगड़ता देख महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने की भी कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। माया त्रिवेदी अपने समर्थक कावड़ियों के साथ मंदिर में ही धरने पर बैठ गईं। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने गर्भगृह की देहरी पर कांग्रेस पार्षद को जाने दिया। यहां से पुजारी ने गंगा जल लेकर भगवान शिव को चढ़ा दिया, तभी मामला शांत हुआ।

Also Read: कांग्रेस पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का हरदा में एक दिवसीय दौरा, बीजेपी पर साधा निशाना

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago