India News MP (इंडिया न्यूज), Mahakal: आजकल सोशल मीडिया के दौर में लोग किसी भी जगह रील जरूर बनाते है। ऐसे में उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला आया है। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में रील बनाने के लिए प्रतिबंध है। इसके बावजूद चार लड़कियां रील बना रही थीं, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान लड़कियों ने तीन महिला सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी।
इस मामले में महाकालेश्वर मंदिर समिति की शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अजय वर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में वीडियोग्राफी और रील बनाने पर प्रतिबंध है। जिला प्रशासन ने मंदिर में मोबाइल फोन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। कुछ लोग अपने मोबाइल फोन को छिपाकर रखते हैं। नागदा की रहने वाली पलक और परी नाम की दो लड़कियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ महाकालेश्वर मंदिर परिसर में रील बना रही थीं। इसी बीच क्रिस्टल एजेंसी की महिला कर्मचारी शिवानी और संगीता वहां पहुंच गईं। इन दोनों ने लड़कियों को रील बनाने से रोका।
मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि नियमानुसार महाकालेश्वर मंदिर में मोबाइल फोन पर भी प्रतिबंध है। इसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गई। बस इतना ही नही बहस इतनी बढ़ गई कि लड़कियों ने तीन सुरक्षाकर्मियों की पिटाई कर दी, जिसके बाद पूरा मामला महाकाल थाने तक पहुंच गया। पुलिस ने मारपीट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मंदिर परिसर में कई कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों के जरिए भीड़ प्रबंधन भी किया जाता है।
महाकाल मंदिर में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध है। महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मोबाइल फोन भी लाकर यहां लगा दिए हैं। जब भीड़ बढ़ जाती है तो मोबाइल चेक करना काफी मुश्किल हो जाता है। इससे नियमों का सख्ती से पालन नहीं हो पा रहा है। मंदिर समिति की ओर से भी लगातार निगरानी की जा रही है। महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल फोन के इस्तेमाल को लेकर भी गाइडलाइन लिखी गई है।
ये भी पढ़े:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…