उज्जैन। Mahakaleshwar : देशभर में महाशिवरात्रि की धूम है। शिवरात्रि पर्व पर दोपहर 3 बजे विशेष पंचामृत अभिषेक व भस्मार्ती पूजन किया गया। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज बाबा की भस्मारती में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुंचे। शिवरात्रि पर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए आज दिन भर महाकाल मंदिर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।
यूं तो महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में यह पर्व अपने आप में कुछ खास है। आज तड़के 3 बजे बाबा महाकाल की भस्मार्ती की गई। इससे पहले बाबा को पंचामृत यानी दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से स्नान कराया गया। इसके बाद चंदन का लेप कर सुगंधित द्रव्य अर्पित किए।
उन्हें बाबा की प्रिय विजया (भांग) से भी सजाया गया था। इसके बाद बाबा को सफेद वस्त्र पहनाया गया और फिर बाबा की भस्म लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई। भसिमभूत होने के बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े व शंखनाद के साथ बाबा की भस्मार्ती की गई ।
उज्जैन में भगवान शिव भूतिया महाकाल के रूप में विराजमान हैं। बारह ज्योतिर्लिंगों में से केवल यही एक ज्योतिर्लिंग है जिसका आसन दक्षिणमुखी है। पूरी तरह से भगवान महाकालेश्वर के रंग में रंगा यह शहर सुबह-शाम ऐसा लगता है मानो विधाता ने खुद इसे अमृत की बूंदों से नहला कर सजाया हो। बाबा महाकाल पर रोजाना भस्म चढ़ाई जाती है।
पूजा के इस कर्म को महाशिवरात्री से पहले 9 दिन तक जारी रखा जाता है और 9 दिनों तक महाकाल का अलग-अलग शृंगार किया जाएगा अर्थात 9 दिन तक महाकाल अपने भक्तों को अलग-अलग रूप में दर्शन देते है।
यह भी पढ़ें: Mahashivratri 2023: आज प्रदेश भर में मनाया जा रहा महाशिवरात्रि का पर्व, शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…