प्रदेश की बड़ी खबरें

Maharani Jiteshwari Kumari: पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी कुमारी गिरफ्तार, मंदिर में अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

India News (इंडिया न्यूज़), Maharani Jiteshwari Kumari: मध्यप्रदेश के पन्ना राजघराने की महारानी जीतेश्वरी कुमारी को गिरफ्तार करने की ख़बर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महारानी जीतेश्वरी कुमारी ने जन्माष्टमी के मौके पर भगवान जुगल किशोर मंदिर में जबरन घुस गई थी। जिसके कारण पूजा भी पूरी नहीं हो सकी थी। साथ ही उनपर आरोप लगा है कि उन्होंने मंदिर में अशोभनीय हरकत की है। महारानी जीतेश्वरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • भगवान जुगल किशोर मंदिर में जबरन घुस गई
  • पुलिस और श्रद्धालुओं ने उन्हें पकड़ कर बाहर निकाला

आरती में व्यवधान उत्पन्न

बता दें कि जुगल किशोर मंदिर देश के ऐतिहासिक मंदिरों में से एक है। बुंदेलखंड में ब्रज धाम के नाम से कहे जाने वाला मंदिर में महारानी जीतेश्वरी कुमारी श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय गर्भ गृह में घुस गईं। साथ ही उन्होंने वहां पर की जा रही आरती में व्यवधान उत्पन्न किया। जिसके बाद पुलिस और श्रद्धालुओं ने उन्हें पकड़ कर बाहर निकाला। बाहर निकालने के दौरान वो नीचे गिर भी गई।

इन धाराओं में मामला दर्ज

इस मामले में पुलिस ने जीतेश्वरी कुमारी पर शासकीय कार्य में बाधा एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक महारानी जीतेश्वरी कुमारी को धारा 295A (धार्मिक भावनाएं भड़काना) और धारा 353 (शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर भी हड़कंप मच गया है।

Also Read: कांग्रेस के जन आक्रोश यात्रा को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कहा-पहले माफी मांगो यात्रा निकालनी चाहिए

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago