होम / MP News : मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा13 की मौत, 25 से ज्यादा लापता

MP News : मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा13 की मौत, 25 से ज्यादा लापता

• LAST UPDATED : July 18, 2022

इंडिया न्यूज़, Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हुआ है। करीब 40 यात्रियों को लेकर जा रही एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। जानकारी अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गई। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं।

जबकि 15 लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, 25 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसा रोंड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए 25 फीट नीचे सीधे नदी में जा गिरी। हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ। गोताखोर बचाव में लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत के लिए मौके पर पहुंच गई है।

सीएम ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुबह खरगोन-धार के बीच स्थित खलघाट में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान लिया है। बस के खाई में गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन को जल्द पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया। यात्रियों का बचाव कार्य जारी है। जिला प्रशासन मौके पर है। मुख्यमंत्री ने NDRF भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना स्थल पर आवश्यक संसाधन भेजने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री लगातार खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं।

सीएम कमलनाथ ने जताया दुख 

धार जिले के खलघाट में हुए हादसे पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने दुख जताया है। सरकार और प्रशासन से युद्धस्तर पर बचाव कार्य करने की मांग की और लोगों को जल्द से जल्द राहत मुहैया कराने की बात कही। हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह सड़क इंदौर को महाराष्ट्र से जोड़ती है। घटना स्थल इंदौर से 80 किलोमीटर दूर है। संजय सेतु पुल जिससे बस गिरी थी। दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है। आधा हिस्सा खलघाट (धार) में और आधा हिस्सा खलताका (खरगोन) में है। खरगोन से कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश : सिंगरौली मेयर चुनाव में रानी अग्रवाल की जीत के साथ, आप की मध्य प्रदेश में एंट्री

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox