होम / Makhanlal Jatav Murder Case: कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव हत्याकांड में 15 साल बाद 6 आरोपी बरी, ये रही वजह

Makhanlal Jatav Murder Case: कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव हत्याकांड में 15 साल बाद 6 आरोपी बरी, ये रही वजह

• LAST UPDATED : July 21, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Makhanlal Jatav Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में करीब 15 साल पहले हुए माखनलाल जाटव के हत्याकांड पर रविवार को भिंड की विशेष कोर्ट की ओर से बड़ा अपडेट मिला है। मामले से संबंधित 6 आरोपियों को भिंड की विशेष कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया है। यह मामला 2009 के विधानसभा चुनाव का है, जब कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

15 साल बाद आरोपी बरी

करीब 15 साल पहले 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान भिंड जिले में कांग्रेस विधायक माखनलाल जाटव को गोली मार दी गई थी। जिससे उनकी मृत्यु हो गई थी। इसी बहुचर्चित मामले में अब 15 सालों के बाद बड़ा अपडेट दिया गया है। भिंड की विशेष अदालत नें माखनलाल जाटव हत्याकांड से संबंधित 6 आरोपियों को राहत दे दी है। सभी 6 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया गया है।  अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य समेत 6 लोगों को पर्याप्त सबूतों के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है। जबकि 15 सालों से चल रहे मामले के दौरान मुख्य आरोपी तेज नारायण शुक्ला की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Also Read:- Gwalior Crime: बालिका गृह से फिल्मी स्टाइल में भगा ले गए लड़की, सोती रह गई महिला गार्ड

प्रचार से लौटते समय चली थी गोली

बीजेपी नेता लाल सिंह आर्य सहित लगभग 6 लोगों पर मुख्य आरोपी और कांग्रेस नेता तेज नारायण शुक्ला ने विधायक माखनलाल की हत्या का आरोप लगाया था। 2009 के लोकसभा चुनाव के प्रचार से लौटते समय विधायक माखनलाल को गोली मारी गई थी। जिसमें उनकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस थाना एंडोरी ने अवैध हथियार, हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोपियों पर एफआईआर दर्ज किया था। माखनलाल जाटव गोहद से विधायक थे।

Also Read:- Rewa Crime: रीवा में दबंगों ने 2 महिलाओं को जिंदा दफना दिया, जानें क्या थी वजह

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox