होम / Malkhan Singh: चंबल के डकैतों का राजा मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कमलनाथ ने दिलवाई सदस्यता

Malkhan Singh: चंबल के डकैतों का राजा मलखान सिंह ने थामा कांग्रेस का दामन, कमलनाथ ने दिलवाई सदस्यता

• LAST UPDATED : August 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Malkhan Singh: मध्यप्रदेश विधासभा चुनाव में अब तीन महीने का समय बचा है। चुनाव के नजदीक आते हीं दल-बदल की राजनीति भी तेज होती जा रही है। इसी बीच आज चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम है। मलखान सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी कांग्रेस की सदस्यता ली है। सदस्यता लेते हुए उन्होंने कहा कि पहले बंदूक अन्याय के खिलाफ उठाया था। अब अत्याचार के खिलाफ बिगुल बजाउंगा।

  • मलखान सिंह के उपर 1982 तक 94 आपराधिक मामले दर्ज
  • साल 2014 में मलखान सिंह बीजेपी की ओर से प्रचार मैदान पर उतरे

पहले बीजेपी के साथ

बात दें कि साल 2014 में मलखान सिंह बीजेपी की ओर से प्रचार मैदान पर उतरे थें। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के खिलाफ प्रचार किया था। उन्होंने बीजेपी को ज्वाइन किया था और उन्हें उम्मीद थी कि बीजेपी से उन्हें चुनाव के लिए टिकट मिल जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ जिसके कारण उन्होंने साल 2019 में बीजेपी से अलग होने का फैसला लिया था। वहीं मलखान सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और अन्य आपराधिक मामले बढ़ गए हैं। बीजेपी द्वारा केवल घोषणा की गई है। इसी वजह से मैने कांग्रेस में आने का फैसला लिया है। बता दें कि मलखान सिंह अब कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने के लिए पूरी ताकत लगा कर प्रचार-प्रसार करेंगे।

6 साल तक जेल की सजा

बता दें कि मलखान सिंह के उपर 1982 तक 94 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके थें। चंबल के बीहड़ गैंग में मलखान सिंह का नाम काफी प्रसिद्ध था। बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और तत्तकालीन मुख्यमंत्री ने मलखान सिंह को सरेंडर करवाया था। जिसके बाद उन्होंने 6 साल तक जेल की सजा काटी और फीर रिहा हो गए। उस समय मलखान सिंह का दबदबा केवल मध्यप्रदेश में नहीं बल्कि राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक थी।

Also Read: सीएम शिवराज का कांग्रेस पर हमला कहा-त ब डकैत और सरकार एक साथ थें, अब कानून का राज है

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox