होम / ममता मीना ने बीजेपी का छोड़ा साथ, थामा AAP का हाथ! जानिए क्यों छोड़ी बीजेपी?

ममता मीना ने बीजेपी का छोड़ा साथ, थामा AAP का हाथ! जानिए क्यों छोड़ी बीजेपी?

• LAST UPDATED : September 22, 2023

India News (इंडिया न्यूज़)MP Politics, भोपाल: भाजपा नेत्री एवं पूर्व विधायक ममता मीणा ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद कल 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ममता ने क्यों दिया भाजपा से इस्तीफा?

भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में प्रियंका मिणा को उम्मीदवार बनाया है। उनका नाम घोषित होते ही ममता ने बगावत कर दी थी। उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मुलाकात कर स्पष्ट कह दिया था कि प्रियंका का टिकट नहीं बदलने पर अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता की सलाह पर ठोस निर्णय लेगी। बताया गया है कि मीणा ने पार्टी संगठन को समय सीमा भी बता दी थी।

पिछले दिनों उन्होंने अपने क्षेत्र में अलग से जन आशीर्वाद गौरतलब कि भाजपा ने चाचौड़ा यात्रा निकाली। जिसमें उन्होंने जनता से विधानसभा से प्रियंका मीणा को प्रत्याशी राय मांगी थी कि वे भाजपा छोड़े या नहीं।

हमें यात्रा में नहीं बुलाया: ममता

पूर्व विधायक ममता मीणा ने कहा कि चाचौड़ा से टिकट कट जाने के बाद हम शांत बैठ गए थे, किन्तु पार्टी ने हमने कार्यक्रमों में बुलाना बंद कर दिया। जिस तरह से उमा भारती को जन आशीर्वाद यात्रा में नहीं बुलाया गया। उसी तरह उन्हें भी नहीं पूछा गया। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को भी नकारा, पुराने कार्यकर्ताओं से भी नहीं पूछा।

उन्हें दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया गया है। इतना अपमान कैसे सहन करें? एक महीने पार्टी का इंतजार किया। आज वह पार्टी वो पार्टी नहीं बची है।

Also Read: 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox