होम / Manchala Thrashing in Burhanpur सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में की बदसलूकी

Manchala Thrashing in Burhanpur सरकारी अस्पताल के महिला वार्ड में की बदसलूकी

• LAST UPDATED : March 21, 2022

Manchala Thrashing in Burhanpur

इंडिया न्यूज़, बुरहानपुर:

Manchal Thrashing in Burhanpur मध्य प्रदेश (madhya pardesh)के बुरहानपुर जिला अस्पताल (Burhanpur District Hospital)में आज एक शराबी युवक महिला वार्ड में घुस गया। उसके बाद शराबी ने वार्ड में मौजूद महिलाओं से बदसलूकी करनी शुरू कर दी। कुछ देर तक तो महिलाएं शांत रही। उसके बाद वही हुआ जिसका शराबी युवक को आभास तक नहीं था। जी हां भाग रहे मनचले को गार्ड ने धर दबोचा फिर वार्ड में मरीजों के साथ रह रही तीमारदार महिलाओं ने शराबी की जमकर पिटाई कर दी।

बढ़ रही अस्पताल में इस तरह की घटनाएं

लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के चलते ही इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। अस्पताल में लगातार महिला मरीज के साथ में आने वाली महिला तीमारदारों के साथ कि जा रही छेड़छाड़ पर अस्पताल प्रबंधन  कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कोई भी महिला वार्ड में घुस जाता है और महिलाओ से छेड़छाड़ कर महिलाओ की मयार्दा भंग करने का प्रयास करता है। लेकिन अस्पताल प्रशासन मूक दर्शक बने तमाशा देख रहा है।

लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर

अस्पताल में मौजूद लोगों ने आरोपी को घेर लिया और मनचले को सबक सिखाते हुए धुनाई कर दी। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं दूसरी और महिलाओं ने अस्पताल प्रशासन द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर भी पुलिस और सरकार को कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि इस तरह की घटना होना यहां आम बात हो गई है।

Read More: Lesson to the Manchals in Madhya Pradesh छेड़खानी करने वाले मनचले की महिला ने की चप्पलों से पिटाई

Connect With Us : Twitter Facebook

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox