होम / Mandla Jan Ashirwad Yatra: तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया

Mandla Jan Ashirwad Yatra: तीसरी जन आशीर्वाद यात्रा को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी, कहा- शिवराज ने बीमारू राज्य को बेमिसाल बनाया

• LAST UPDATED : September 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Mandla Jan Ashirwad Yatra: मध्यप्रदेश की राजनीति दिन-प्रतिदिन गरमाती जा रही है। बीजेपी द्वारा जन आर्शीवाद यात्रा का शुभारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में आज मध्यप्रदेश के मंडला से जन आर्शीवाद को देश के गृहमंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई है। इस मौके पर गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी.डी शर्मा, केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते भी मौजूद रहें।

  • कांग्रेस की वर्किंग कमेटी करप्शन वर्किंग कमेटी बन गई थी
  • शिवराज जी ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम किया

बीमारु राज्य बना बेमिसाल

इस मौके पर अमित शाह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की जमकर तारीफ की है। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मेहनत से ही बीमारु राज्य के श्रेणी में आने वाला राज्या आज बेमिसाल राज्य बना है। आगे उन्होंने कहा कि श्रीमान बंटाढार (दिग्विजय सिंह) ने मध्य प्रदेश को बीमारू बना दिया था।

उस समय गड्ढों वाली सड़कें थीं। महिलाओं की सुरक्षा का नामोनिशान तक नहीं था। लेकिन 20 साल में भाजपा के तीन मुख्यमंत्रियों, खासकर शिवराज सिंह चौहान ने इन सारे मुद्दों पर काम कर के इसे बेमिसाल बनाया है। साथ ही उन्होंने आदिवासी मतदाताओं को साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां पेसा के कानून को जमीन पर उतारने का काम किया है।

150 सीटों पर जीत का दावा

वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर कटाक्ष करते हुए कहा कि श्रीमान बंटाढार और करप्शन नाथ, आप सुन लीजिए। 25 सितंबर को जन आशीर्वाद यात्रा का समापन होगा, उस दिन तय हो जाएगा कि 150 सीटों के साथ एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। तीन दिन की यात्रा की रिपोर्ट से पता चला है कि यात्रा का हर जगह स्वागत हो रहा है। भाजपा की सरकारें गांव-गरीब की सरकार हैं, महिला उत्थान की सरकार हैं।

इसी के साथ अमित शाह ने आरोप लगाया कि करप्शन नाथ सरकार ने 51 से ज्यादा कल्याण योजनाओं को बंद कर दिया था। सीएमओ मनी कलेक्शन का ऑफिस बन गया था। कांग्रेस की वर्किंग कमेटी करप्शन वर्किंग कमेटी बन गई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि इस समय में 63 हजार करोड़ रुपये का मोबाइल घोटाला, 2400 करोड़ रुपये का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला, 25 हजार करोड़ की कर्जमाफी का वादा न निभाना, 1178 करोड़ रुपये का किसानों का बोनस खा जाना, कमलनाथ सरकार ने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़े हैं। मोदी जी ने, शिवराज जी ने मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का काम किया है।

जन आशीर्वाद यात्रा

बता दें कि जन आशीर्वाद यात्रा पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिसके लिए 5 जन आशीर्वाद यात्रा 19 दिनों का सफर तय करेगी। पहली यात्रा सतना जिले के चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से शुरु हुई थी। जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयप्रकाश नड्डा ने रवाना किया था। वहीं दूसरी यात्रा 4 सितंबर को उज्जैन संभाग के नीमच से निकाला गया। जिसे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिया।

वहीं तीसरी और चौथी यात्रा को आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जबलपुर संभाग के मंडला और चंबल संभाग के श्योपुर से रवाना कर रहे हैं। अब 6 सितंबर को पाचवी और आखरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से निकाली जाएगी जिसे केन्द्रीय सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी हरी झंडी दिखाएंगे।

Also Read: मैहर बनेगा मध्य प्रदेश का 55वां जिला, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox