Mann Ki Baat: देश से लेकर विदेशों तक प्रधानमंत्री ने की मन की बात, कार्यक्रम का 100वां एपिसोड पूरा

India News (इंडिया न्यूज़), Mann Ki Baat100 Episode, MP: नरेन्द्र मोदी का रोडियो कार्यक्रम मन की बात के 100वां एपिसोड आज पूरा हुआ। इस मौके पर प्रदेश के लगभग 90 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम को सुना है। मधयप्रदेश में 64 बूथों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं, केन्द्रीय मंत्रियों ने भी इस कार्यक्रम को सुना है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम से पहले लोगों से ट्वीट कर के इस कार्यक्रम को सुनने की भी अपील की थी। बता दें कि मुख्यमंत्री ने पीपुल्स मॉल, भोपाल में आयोजित इस कार्यक्रम को सुना है। इतना ही नहीं बल्कि मन की बात कार्यक्रम को लंदन के इंडिया हाउस में भी सुना गया है।

  • प्रधानमंत्री की मन की बात
  • मन की बात ने किए समाजिक बदलाव- मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री की मन की बात

देश के लोग मेरे सबकुछ हैं। मैं इनसे दूर नहीं रह सकता। मन की बात ने मुझे अपने देश के लोग से मिलने का मौका दिया है। मुझे हर महिने मेरे देशवासियों द्वारा लिखा सैकड़ो पत्र मिलता है। मेरे लिए मन की बात कोई कार्यक्रम नहीं है। यह आस्था है। यह व्रत है। मेरे लिए मन की बात प्रसाद की तरह है।

प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम में देश के अलग-अलग हिस्सों के लोगों से जुड़कर उनके द्वारा चलाया जा रहा विशेष कार्य की प्रशंसा की है। इस दौरान पीएम मोदी ने हरयाणा के सुनील से बात की और उनके द्वारा चलाई जा रही बेटियों के लिए खास अभियान “Selfie with daughter” की तारीफ की है।

पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में हिमालय से लेकर तमिलनाडु तक के लोगों की मन की बात सुनी हैं। बिना किसी प्रचार के लिए कार्यक्रम को चलाने के लिए प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी और सारे मिडिया को धन्यवाद किया है।

मन की बात ने किए समाजिक बदलाव- मुख्यमंत्री

मन की बात एक सामाजिक आंदोलन, जन क्रांति बन गई है। प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात से देश में समाज के अलग-अलग लोग जितने अच्छे काम कर रहे हैं, उन कामों को सामने लाने का मौका मिलता है। मन की बात ने कई सामाजिक बदलाव किए हैं।

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago