India News (इंडिया न्यूज), 53rd district of MP Mauganj, भोपाल: एमपी में चुनावों से पहले अऊगंज के स्थानीय निवासियों को एक बड़ी सौगात मिली है। बता दें कि अब मऊगंज एमपी का 53 वां जिला बन गया है। स्वतंत्रता दिवस के दिन यानि की कल 15 अगस्त जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा और कल ही कलेक्टर और एसपी की पदस्थापना होगी।
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अगस्त को मऊगंज जिले के लिए नए जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर के तौर पर IAS अजय श्रीवास्तव की पदस्थापना की है। इसके पहले इसी दिन सोनिया मीना, भाप्रसे (2013) को कलेक्टर, जिला मऊगंज के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था. लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आदेश को चंद घंटों के अंदर ही निरस्त कर दिया गया।
नवीन मऊगंज जिले के पहले पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन होंगे। अब प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में वीरेंद्र जैन को मऊगंज जिले की जिम्मेंदारी सौंप दी गई है। विरेंद्र जैन सेनानी 8वीं वाहिनी विस बल छिंदवाड़ा में पदस्थ थे। जिन्हें आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक जिला मऊगंज बनाए जाने का आदेश जारी किया गया है।
13 अगस्त रविवार की सुबह सरकार ने रीवा जिले की 3 तहसीलें (मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी) को मिलाकर मऊगंज जिले के गठन किया जाएगा। मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला बनेगा। बता दें कि अब मऊगंज जिला बनने के बाद रीवा जिले में 9 तहसीलें शेष बची हैं। जिनमें हुजूर, हुजूर नगर , त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, जवा. गुढ़, सिरमौर, मनगवां और सेमरिया बाकी बचेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 5 महीने पहले नए मऊगंज जिले की घोषणा की थी।
ये भी पढ़े: श्रावण मास का छठा सोमवार, आधी रात से ही लगा भक्तों का ताँता!