Madhya Pradesh मैकेनिकल इंजीनियर ने की बेरहमी से आत्महत्या

इंडिया न्यूज़, Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में एक दिल दहलाने वाला आत्महत्या मामला सामने आया है। यहां पर एक इंजीनियर ने खुद को बड़ी को खुद को बेरहमी से मार डाला है। घटना नर्मदापुरम जिले की बताई जा रही है । आत्महत्या करने वाला व्यक्ति मैकेनिकल इंजीनियर था जिसकी उम्र 40 साल आसपास थी।

पुलिस कर रही मामले की जाँच

आत्महत्या करने का तरीका इतना भयानक था की जिसे देख जिसे देख कर मन कांपने लगता है लगता की मैकेनिकल इंजीनियर ने यह भयानक आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसे लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। अब पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

इंटरनेट पर खोजा था मृतक ने आत्महत्या का तरीका

शुरुआती जांच-पड़ताल में यह बात भी सामने आई है कि इंजीनियर ने इंटरनेट पर जाकर यह खोजा था कि खुद को आसान मौत कैसे दें? इसके बाद उन्होंने मरने के लिए एक अजीबोगरीब रास्ता चुना था।

पॉलीथिन से बांधकर चेहरा की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि आत्महत्या करने के लिए इंजीनियर ने अपने चेहरे पर पॉलीथिन बांध लिया। इसके बाद उन्होंने इसमें नाइट्रोजन गैस भर दी। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मौत Asphyxiation से हुई है। बता दें कि एस्फिक्सिया से मौत तब होती है जब आपके शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलता है।

बैतुल जिले वाला था

मृतक इंजीनियर की पहचान चेतन भूमरकर के तौर पर हुई है। वो बैतुल जिले के रहने वाले थे। उनके परिजनों का कहना है कि वो लंबी बीमारी से काफी परेशान थे। उनकी डेड बॉडी सोमवार को उनके घर में मिली है। बताया जा रहा है कि चेतन की नौकरानी ने घर के अंदर से बदबू आने की बात पड़ोसियों को बताई थी।

सुसाइड नोट भी बरामद

इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने वहां से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में चेतन ने लिखा था कि उनकी मौत के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि चेतन के एक रूम पार्टनर भी थे और उनका नाम लखन कुशवाहा था। घटना से पहले लखन अपने गांव गए थे। रविवार की सुबह लखन को उनकी नौकिरानी ने फोन कर बताया था कि चेतन घर का दरवाजा नहीं खोल रहे। लखन सोमवार को वापस आए और उन्होंने पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा खोला था।

सुसाइड नोट में लिखी यह बात..

बताया जा रहा है कि चेतन के माता-पिता का कुछ बरसों पहले निधन हो गया था। उनकी छोटी बहन इंदौर में पढ़ाई कर रही हैं। जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा गया है- मैं चेतन भूमराकर म्यूनिसिपैलिटी में डिप्टी इंजीनियर हूं। मैं बीमारी से परेशान हूं। इसकी वजह से मैं अपना काम ठीक से कर पाने में असमर्थ हूं। मेरे मरने पर मेरे परिवार या किसी और को परेशान ना करें।

Read More: भोपाल पहुंची शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले

Read More: सरपंच पद पर जीत के बाद लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, देश विरोधी नारे लगाने के वीडियो की जांच शुरू

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago