Metro train model: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन

India News (इंडिया न्यूज़), Metro train model: चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। मध्यप्रदेश उतनी ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश वासियों के लिए मेट्रो की सौगात दिया है। आज मुख्यमंत्री ने खुद मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन किया। मेट्रो मॉडल कोच स्मार्ट सिटी पार्क में रखा गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा किया कि मेट्रो ट्रेन केवल भोपाल सिटी तक सिमित नहीं रहेगा। इसे मंडीदीप और इधर बैरागढ़ होते हुए सीहोर तक ले जाएगा।

  • सितंबर महीने तक मेट्रो का ट्रायल
  • अप्रैल-मई तक मेट्रो चलने लगेगी

15 महीने का ब्रेक

उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने शिवराज सरकार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भोपाल और इंदौर को हम कब से मेट्रो सिटी बनाने का सपना देख रहे थें। जिसके बीच में 15 महीने का ब्रेक आ गया। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान काम नहीं किया गया। वहीं जब हमारी सरकार आई तो कोविड आ गया जिसकी वजह से काफि कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

उसके बाद हमने इसमें तेजी से काम किया। जिसका नतीजा आज हम सब के सामने है। साथ उन्होंने जानकारी दी है कि भोपाल और इंदौर में सितंबर महीने तक मेट्रो का ट्रायल किया जाएगा। जिसके बाद दोनों ही शहरों में अप्रैल-मई तक मेट्रो चलने लगेगी।

कोच मॉडल की खासियत

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रोजेक्ट को 14 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। वहीं उन्होंने कोच मॉडल की खासियत को बताते हुए कहा कि इस ट्रेन में ऑपरेटर और यात्री सीटें हैं। साथ ही ऑटोमेटिक गेट के साथ कांच की खिड़कियां हैं। ड्राइवर मोटर कार के 1:1 मॉक-अप/मॉडल की लंबाई लगभग 22 मीटर और चौड़ाई लगभग 2.9 मीटर है। इसके साथ ही मॉडल के अंदर और बाहर दोनों ही ओर आकर्षक पेंटिंग की गई है। पूरे कोच में एयर कंडीशनर लगाया है।

Also Read: गर्लफ्रेंड के शौक पुरे करने के लिए करते थे चोरी और लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

shanu kumari

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago