होम / मोबाइल गेम ने बेरोजगार को बनाया करोड़पति

मोबाइल गेम ने बेरोजगार को बनाया करोड़पति

• LAST UPDATED : April 28, 2022

सुसनेर, आगर मालवा। भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़ के देता है ये बात मध्य प्रदेश के आगर-मालवा जिले के एक युवक के साथ हुई है सुसनेर के जीरापुर पर स्थित समीपस्थ छोटे से ग्राम गैलाना के गरीब युवक पंचमसिंह यादव की किस्मत रातों रात चमक गई एवं वह एक ही दिन में बेरोजगार से करोड़पति बन गया।

2 करोड़ की राशि जीती

पंचमसिंह ने क्रिकेट की टीम बनाने वाले गेम से 2 करोड़ की राशि जीत ली। उक्त 2 करोड़ की राशि में से 60 लाख का टैक्स कटने के बाद युवक को 1.40 करोड़ रुपये मिलेंगे। जिसमें से 1.1 करोड़ खाते में पंचमसिंह के खाते में आ भी गए हैं एवं जल्द ही बाकी 39 लाख भी आने वाले हैं।

 परिवार में है ख़ुशी का माहौल

भाग्यशाली युवक पंचमसिंह यादव एवं उसके परिजनों का उक्त राशि मिलने के बाद खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि वो रातों-रात करोड़पति बन गया है। अब वह अपने परिवार के सारे सपने पूरे करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें उसने सबसे पहले उनके लिए कार बुक करवाई है। एवं शीघ्र ही कच्चे मकान को पक्का बनाया जाएगा और अन्य सारे सपने उक्त राशि से पूरे किए जाएंगे।

Read More : Mesh Rashifal Today 28 April 2022 आज का मेष राशिफल

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox