India News MP(इंडिया न्यूज़), Modi 3.0 Cabinet: नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में एक नया चेहरा शामिल होने जा रहा है। मध्य प्रदेश की धार संसदीय सीट से दूसरी बार जीतीं सावित्री ठाकुर को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। खास बात यह है कि सावित्री ठाकुर एक किसान परिवार से आती हैं और उनके पति भी खेती करते हैं।
सावित्री ठाकुर ने अपने दम पर ही राजनीतिक पहचान बनाई है। वह 2004 से 2009 तक जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहीं। सहज और सरल स्वभाव वाली सावित्री समाज सेवा के लिए धार में काफी लोकप्रिय हैं।
सावित्री ठाकुर के परिवार में उनसे पहले कोई राजनीति में नहीं था। वह खुद सक्रिय राजनीति में उतरीं और अब दूसरी बार धार से लोकसभा पहुंच गई हैं। सावित्री सिर्फ 10वीं पास हैं लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से लोगों का विश्वास जीता।
अगर सावित्री ठाकुर को मंत्री बनाया जाता है तो वह एक नई पहचान होंगी। किसान परिवार से आने वाली सावित्री को कृषि क्षेत्र से जुड़े विभाग मिल सकता है।
Also Read: