होम / Mohan Yadav Cabinet: MP कैबिनेट में 12 नए चेहरे तय, मिशन 2024 के लिए क्या है BJP का प्लान? 

Mohan Yadav Cabinet: MP कैबिनेट में 12 नए चेहरे तय, मिशन 2024 के लिए क्या है BJP का प्लान? 

• LAST UPDATED : December 18, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Mohan Yadav Cabinet: मध्य प्रदेश की कैबिनेट का विस्तारीकरण होने जा रहा है। मोहन सरकार में 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं। पिछली सरकार में 33 मंत्री एमपी की कमान संभाल रहे थे। इस बार भी पुरानी सरकार की तरह संख्या देखी जा सकती है। इस बार लोकसभा चुनाव का असर कैबिनेट में दिख सकता है।

बता दें कि एमपी के सीएम मोहन मंत्रिमंडल की लिस्ट को लेकर नेताओं ने दिल्ली में बैठक की है। अब पार्टी के सूत्रों का कहना है कि इस बार कैबिनेट की लिस्ट में लोकसभा चुनाव का असर देखने को मिल सकता है। एमपी की 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा 1-1 विधायक को मंत्री बना सकती है। इस बार कई नए विधायकों को भी मंत्री बनने का अवसर मिल सकता है।

मंत्रियों की लिस्ट गोपनीय (Mohan Yadav Cabinet)

जानकारी के लिए बता दें कि शिवराज सरकार के 12 मंत्री इस बार चुनाव में हार चुके हैै। ऐसी स्थिति में 12 नए मंत्रियों का बनना तो तय है। इसके अलावा बाकी के नाम भी चौंकाने वाले हो सकते है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया के मुताबिक, जिस प्रकार से सीएम का नाम तय किया गया है, उसी प्रकार कैबिनेट के मंत्रियों के नाम भी तय होने वाले हैं। उन्होंने ने बताया कि CM मोहन को खुद इस बात का पता नहीं था कि उन्हें पार्टी सीएम पद पर मौका दे सकती है। उसी प्रकार मंत्रियों की लिस्ट भी गोपनीय है।

इन मंत्रियों की जगह दूसरों को मिलेगा मौका

विधानसभा चुनाव 2023 में एमपी के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा चुनाव में हार गए। उसी तरह से कृषि मंत्री कमल पटेल, राजवर्धन सिंह दत्ती गांव, महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश धाकड़, प्रेम सिंह पटेल, अरविंद सिंह भदोरिया, गौरीशंकर बिसेन को चुनाव में हार का सामना करना पडा। बता दें कि इसी तरह भारत सिंह कुशवाहा, रामकिशोर कांग्रेस, रामखेलावन पटेल, राहुल लोधी भी चुनाव में हार गए। साथ ही बता दें कि इन 12 मंत्रियों के स्थान पर अब नए विधायकों को अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें: 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox