होम / Morena:हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, महिला की मौत के बाद ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार 

Morena:हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, महिला की मौत के बाद ससुराल के दरवाजे पर किया अंतिम संस्कार 

• LAST UPDATED : December 26, 2022

मुरैना: मुरैना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया महिला की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के दरवाजे पर महिला का किया अंतिम संस्कार 1 साल की मासूम बच्ची ने मां को मुखाग्नि दी यह नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया और आंखों में आंसू भर आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया कहा कि बेटी को शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी की मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग घर में सब को छोड़कर भाग गए । जिसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने बेटी के ससुराल के दरवाजे पर ही अंतिम संस्कार किया ।

घर पर शव छोड़ ससुराल वाले हो गए फरार 

जानकारी के मुताबिक मामला सुमावली थाना क्षेत्र के ग्राम लोहबसई का है। जहां पर एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला प्रथम दृष्टया जांच में यह मालूम चल रहा है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। परंतु महिला के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि ससुराल पक्ष के लोग अपने ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर सामान व मवेशियों को लेकर परिवार के साथ फरार हो गए और घर पर ही शव पड़ा रहा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

मृतिका की एक वर्षीय बच्ची के हाथों दिलवाई गई मुखाग्नि

महिला के मायके पक्ष के परिजनों का आरोप है कि किरण की हत्या की गई है। जब तक एफ आई आर दर्ज नहीं होगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा। पुलिस ने मामला दर्ज किया जिसके बाद आज रविवार को शाम 36 घंटे बाद केरल के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल के घर के अंदर अंतिम संस्कार करने लगे उन्हें समझाया गया कि घर के अंदर का संस्कार नहीं किया जाता है। जिसके बाद घर के दरवाजे पर पुलिस की निगरानी में मायके पक्ष के लोगों ने मृतिका किरण का अंतिम संस्कार किया। बता दें कि मृतिका किरण की एक वर्षीय बच्ची है जिसके हाथों मुखाग्नि दिलवाई गई। हालांकि अभी  पूरे मामले पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox