मध्यप्रदेश के मुरैना से एक ख़बर मिली है जिसमें बताया जा रहा है कि हिंदू महासभा के नेता (मोहन सिंह ) और उनके भाई(बाबूलाल बघेल) की नहर में डूबने से मौत हो गई है। दरअसल दोनो भाई अपने भांजे की शादी में जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रैक्टर से बचने की कोशिश में बाइक नहर में गिर गई। जिसमें दोनो भाईयों की डूबने की खबर मिली है।
बता दें कि मोहन सिंह और बाबूलाल बघेल की डूबने की खबर मिलते ही शादी वाले घर में मातम फैल गया। फिर जैसे-तैसे शादी के रस्म को पूरा किया गया। बता दें कि जिस नहर में डूबने से दोनो भाईयों की मौत हुई है वो नहर सड़क के किनारे बनी हुई है। जिसमें राजस्थान के कोटा से पानी आता है। अभी खेतों में सिंचाई चल रही है जिसके कारण पानी भरा होता है।
बता दें कि ये घटना कल शाम की है। लेकिन कल रात होने की वजह से रेस्क्यू नहीं हो पाया था। जिसके बाद आज दोपहर में एनडीआरएफ की मदद से दोनो भाईयों को निकाला गया है। हालांकि शव को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद मोहन सिंह का शव दोपहर को मिला वहीं बाबूलाल बघेल का शव को पुलिस को शाम में मिली है।
ये भी पढ़े- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ को घेरा, कहा- झूठ के सहारे कमल नाथ बेचारे