होम / Morena: भाजपा नेत्री के घर बदमाशों ने की फायरिंग, सितंबर में दी थी मारने की धमकी

Morena: भाजपा नेत्री के घर बदमाशों ने की फायरिंग, सितंबर में दी थी मारने की धमकी

• LAST UPDATED : December 31, 2022
इंडिया न्यूज, मुरैना (Morena– Madhya Pradesh)
Morena: मध्यप्रदेश के मुरैना से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेत्री के घर बदमाशों की हवाई फायरिंग से पूरे शहर में हड़कंप का माहौल है। फायरिंग कराने का आरोप एक सटोरिए पर लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला है। फायरिंग के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वारदात रात की है, इसलिए किसी ने बदमाशों को मौके पर नहीं देखा।

यह भी पढ़े: MP: भाजपा नेता ने दूसरे भाजपा नेताओं पर लगाया आरोप, कहा- गद्दारों के कारण हारती है भाजपा

आपको बता दें कि BJP नेत्री के घर पर  पराधी फायरिंग कट्टे से 3 राउंड फायर किए। जानकारी मिली है, कि आरोपी पहले भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दे चुका है। साथ ही नेत्री के बेटे का आरोप है, कि आरोपी सितंबर में पहले भी धमकी दे चुका है। फायरिंग की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने अब बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। मगर जिस अंदाज में बदमाशों ने फायरिंग की है, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितने बेखौफ हैं।

गौरतलब है कि वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मुरैना पुलिस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। शहर में अपराधियों के हौसले को देखकर लग रहा है, कि किसी भाजपा नेता के साथ ऐसी घटना हो सकती है। ऐसे में आम जनता का क्या होगा?

यह भी पढ़े: MP Politics Year Ender 2022: मध्य प्रदेश की राजनीति में कैसा रहा साल 2022? इन बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों ने बटोरी सुर्खियां, जानिए यहां

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox