MP: कोदो की रोटी खाकर एक ही परिवार के 11 लोग बिमार, जाने क्या है पूरा मामला


मध्यप्रदेश: कोदो की रोटी का सेवन करना एक परिवार को भारी पड़ गया, कोदो की रोटी का सेवन के बाद परिवार के जान पर बन आयी। परिवार के सारे सदसय कोदो की रोटी खाकर बिमार हो गये। जिसके बाद उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। मामला उचेहरा विकासखंड के पिथौराबाद गांव का है।

रात में परिवार के सदस्यों को होने लगी उल्टियां

उचेहरा विकासखंड के पिथौराबाद गांव में रहने वाले साहू परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार की शाम को घर में कोदो की रोटी बनाकर उसका सेवन किया। रात में परिवार के सदस्यों को उल्टियां होने लगी। ऐसे में उन्हे समीप ही उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां पर परिवार के 11 सदस्यों बसंतलाल साहू 65 वर्ष सावित्री 60 वर्ष,गणेश साहू 40 वर्ष,रश्मि साहू 35 वर्ष प्रातुल 17 वर्ष,प्रिंस 15 वर्ष ,काजल 18वर्ष मनदीप 32 वर्ष प्रीति 28 वर्ष उर्मिला साहू 45 वर्ष, प्रीति 15 वर्ष इलाज चल रहा है।

आनन फानन में करवाया गया अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक पिथौराबाद के किराना व्यापारी बसंतलाल साहू के परिवार में शुक्रवार की रात कोदों की रोटी बनाई गई थी। भोजन करने के बाद परिवार के सदस्य सोने के लिए चले गए। इस दौरान देर रात को ही सभी को उल्टियां और चक्कर आना और शुरू हो गया। तबीयत बिगड़ने लगी। ऐसे में आनन फानन मे उन्हे उचेहरा अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार चल रहा है।

क्या कहते है जानकर

मामले में गांव से जुड़े जानकारों ने जो जानकारी दी है उसका कोई वैज्ञानिक पक्ष नहीं है यह परंपरागत ज्ञान के आधार पर बताया की कोदो को खाने के लिए काटने के करीब दो से तीन महीने में खाना चाहिए और दोगुनी मात्रा में दही या माठे को मिलाकर खाने की परंपरा रही है। जिससे उसे आसानी से पचाया का सकता है। पर लोग उसे सीधे ही उसके आटा की रोटी बनाकर खा लेते है इससे उल्टी या मिचली आने लगती है। हालाकि कुछ जानकारों ने बताया कि इसमें कुछ नशीली तरल बनाने वाली किस्म भी होती है।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago