होम / MP: 2 महिला ठगों ने वशीकरण कर गांव की महिलाओं को ठगा

MP: 2 महिला ठगों ने वशीकरण कर गांव की महिलाओं को ठगा

• LAST UPDATED : December 24, 2022

इंडिया न्यूज, भिंड  (Bhind -Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के भिंड से एक खबर सामने आ रही है। जहां दो अज्ञात महिलाओं ने कई सारी महिलाओं को बेहोश कर उनके रुपए लेकर चंपत हो गई। दोनों अज्ञात महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पुलिस ने कायम किया है। घटना भिंड के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव मन का बाग की है।

यह भी पढ़े: MP: प्रेमी ने प्रेमिका से किया दरिंदों जैसा व्यवहार, पीट-पीट अधमरा कर डाला

यह है मामला

दरसअल भिंड के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मन का बाग गांव में पहुंची दो महिला ठगों ने गांव की महिलाओं के साथ ठगी करी। जानकारी मिली है, कि ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाली दोनो महिलाएं गांव में राजस्थानी भेषभूषा में आई थी। जिसके चलते राजस्थानी भेषभूषा में आई महिलाओं ने घर के बाहर बैठी एक महिला से की बातचीत करना शुरू कर दिया। जिसके बाद गांव की अन्य महिलाएं भी उन महिलाओं के पास आकर बैठ गई। दोनों महिलाओं ने बातचीत के दौरान कोई क्रिया को अंजाम दिया। जिसके बाद उनके साथ बैठी ग्रामीण महिलाएं बेहोश हो गई। इसी के चलते ठगी करने आई दोनों महिलाओं ने बेहोश महिलाओं से लगभग 15 हजार रुपए की ठगी करी, और फरार हो गई।

यह भी पढ़े: MP: कड़ाके की सर्दी में कलेक्टर निकले सड़कों पर, किया फुटपाथ पर सोने वालों का निरीक्षण

मोबाइल से मिला एक महिला ठग का फोटो

घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों ने ठग महिलाओं का पीछा किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। गांव के एक व्यक्ति ने बातचीत के दौरान महिला ठग की मोबाइल से फोटो खींच ली थी। जिसके चलते अब फोटो के आधार पर ग्रामीण थाना महिला ठग की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: MP: दिल दहला देने वाली वारदात, पुलिसकर्मी की पत्थर मार-मार की हत्या

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox