होम / MP Accident: दर्दनाक सड़क हादसा में 13 लोगों की मौत, राज्य सरकार ने की पीड़ितों की मदद की घोषणा

MP Accident: दर्दनाक सड़क हादसा में 13 लोगों की मौत, राज्य सरकार ने की पीड़ितों की मदद की घोषणा

• LAST UPDATED : June 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Accident: राजगढ़ में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में चार बच्चे भी शामिल हैं। घटना रविवार रात करीब 8 बजे पिपलोदी इलाके में हुई।

मृतकों की संख्या 13, घायलों का इलाज जारी

इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज भोपाल और राजगढ़ अस्पतालों में चल रहा है। दर्दनाक यह है कि हादसे में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे।

बारात में नशे में धुत ड्राइवर का कहर

बारात वालों ने ड्राइवर को शराब पीने से रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। रात करीब 9 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे की खाई में जा गिरी। ट्रैक्टर पलट गया और सभी यात्री उसके नीचे दब गए।

राजस्थान और एमपी पुलिस ने शुरू की जांच

घटना राजस्थान से आई बारात की होने के कारण मामले की जांच राजस्थान पुलिस भी कर रही है। एमपी के मंत्री और अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों से मिले। सरकार घायलों के इलाज में पूरी मदद कर रही है।
यह दर्दनाक घटना न सिर्फ दोनों परिवारों के लिए दुखद है बल्कि पूरे समाज के लिए एक ट्रॉजेडी है। शादी का जश्न मातम में बदल गया। खुशियों की आस मौत की याद बन गई।

सरकार करेगी मदद (MP Accident)

घटना की जानकारी मिलते ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तत्काल प्रभाव से राजगढ़ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मंत्री नारायण सिंह पंवार को मौके पर भेजा। राज्य सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox