होम / MP: पुलिस अधिकारी का अपहरण कर मारपीट करने वाला भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार

MP: पुलिस अधिकारी का अपहरण कर मारपीट करने वाला भाजपा नेता का भाई गिरफ्तार

• LAST UPDATED : January 13, 2023
इंडिया न्यूज, सागर (Sagar -Madhya Pradesh)
MP: सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र के एसआई रामलाल अहिरवार का अपहरण कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया था। जिसमें भाजपा नेता राजकुमार बरकोटी के भाई चंद्रहास  के खिलाफ अपहरण, शासकीय काम में बाधा डालने सहित मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।
आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने सागर से गिरफ्तार कर लिया है। चंद्रहास उर्फ हल्ले दांगी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है, कि गौरझामर थाने में पदस्थ एएसआई गौरझामर बस स्टैंड पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान चार पहिया वाहन लिए चंद्रहास उर्फ हल्लू दांगी बार-बार पुलिस का सायरन वाला हार्न बजा रहा था। उसकी कार में पुलिस का सायरन लगा था। जब एएसआई अहिरवार ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह विवाद करने लगे।
इस बीच वे एएसआई  अहिरवार को अपने साथ वाहन में उठा ले गए। अहिरवार के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे। जो तत्काल आरोपी के वाहन का पीछा करने लगे। आरोपी एएसआई अहिरवार को बरकोटी गांव ले गया।  जहां उसके साथ मारपीट की गई, और उन्हें वहीं छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ करी थी। जिसके बाद आरोपी को सागर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े: MP: भाजपा नेता का भाई गाड़ी में बजा रहा था सायरन, रोका तो पुलिस अधिकारी का किया अपहरण

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox