होम / MP Acting Chief Justice: जानिए कौन है जस्टिस संजीव सचदेवा, जो बने MP हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस

MP Acting Chief Justice: जानिए कौन है जस्टिस संजीव सचदेवा, जो बने MP हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस

• LAST UPDATED : July 5, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Acting Chief Justice: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का नया एडिशनल चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। यह नियुक्ति वर्तमान एक्टिंग चीफ जस्टिस शील नागू की पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के बाद की गई है।

गुरुवार को हुआ बदलाव

विधि एवं न्याय विभाग ने गुरुवार को इस बदलाव की आधिकारिक अधिसूचना जारी की। यह नियुक्ति मध्य प्रदेश की न्यायपालिका में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन है।

करियर की शुरुआत

जस्टिस सचदेवा ने 1985 में Bachelor of Commerce में डिग्री हासिल की और 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ की पढाई की । उन्होंने दिल्ली के विभिन्न न्यायालयों में प्रैक्टिस की और अप्रैल 2013 में दिल्ली उच्च न्यायालय में एडिशनल जज नियुक्त हुए। 31 मई 2024 को उन्होंने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में शपथ ली।

जस्टिस शील नागू

जस्टिस शील नागू, जिन्होंने 24 मई को तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमथ की जगह ली थी, अब पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट नेतृत्व करेंगे। उन्होंने जबलपुर से अपने कानूनी करियर की शुरुआत की और 2011 में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जस्टिस नियुक्त हुए।

यह नियुक्तियां सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा और राष्ट्रपति की अनुमति के बाद की गई हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox