होम / MP: कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस अपराधीयो का गिरोह

MP: कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस अपराधीयो का गिरोह

• LAST UPDATED : February 21, 2023

मध्यप्रदेश: (Agriculture Minister Kamal Patel made a big target on Congress): कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा उन्होंने कांग्रेस को अपराधीयो का गिरोह कहा। रविवार को मंडलम सेक्टर की बैठक करने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह टिमरनी विकासखंड सोडलपुर पहुंचे थे। जहां वो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत और एकजुटता का पाठ पढ़ा रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी में तू तू मैं मैं और झूमा झटकी तक हो गई थी। इसी पर मंत्री कमल ने कहा की दिग्विजय सिंह सुरक्षित चले गए नहीं तो कांग्रेसी उनकी भी पिटाई कर देते।

  • भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस
  • मोदीजी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का किया है काम
  • मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है कांग्रेस

भ्रष्टाचार की जननी है कांग्रेस

हरदा जिले में पहुचे भाजपा के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए खूब आड़े हाथों लिया और कहा कि कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखे कांग्रेस कोई संगठन नहीं बल्कि एक गिरोह है। अपराधियो ने अपने अपने बंदे पाल रखे है जो समय आने पर लड़ सके। वहीं दो दिन पूर्व हरदा में हुए कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भी कहा कि दिग्विजय सिंह आये तो झगड़े, कमलनाथ आये तो झगड़े, हेलीपेड पर जाना है तो झगड़े, कुर्सी पर बैठना है तो झगड़े, मंच पर बैठना है तो झगड़े, और तो और वही वोट देने के लिए पैसे दिए जाते है यह कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है

मोदीजी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का किया है काम

कांग्रेस ने पूरे देश को भ्रष्टाचार के कैंसर रूप में डाल दिया है, आज देश मे भ्रष्टाचार है तो कांग्रेस की देन है , वहीं दूसरी और मोदीजी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त करने का काम किया है, इसलिए कहते है ‘ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा’, जो 60 सालों में नहीं हुआ वह 8 सालों में कर दिया, रोटी, कपड़ा और मकान का अधिकार दिया है, इसके साथ देश आगे बढ़ रहा है।

मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है कांग्रेस

किंतु कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है, आतंकवाद की जननी है, अलगाववाद को जननी है, परिवार वाद की जननी है और टुकड़ा टुकड़ा गैंग की जननी है, और कांग्रेस अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है, पहले कांग्रेस अपने घर को ठीक कर ले इसके बाद जनता के बीच जाए, वहीं कांग्रेस अब हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम चला रही है लेकिन लोग कांग्रेस का हाथ छोड़ कर जा रहे है, खुद कांग्रेस के नेता जो 15- 15 सालों से कांग्रेस के कार्यकर्ता और बड़े पदो पर बैठे थे वह भी आज कांग्रेस छोड़ चुके है पूरे गांव के गांव कांग्रेस को छोड़ के जा रहे है, साथ ही दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि अच्छा हुआ कि दिग्विजय सिंह कार्यक्रम से सुरक्षित जल्दी चले गए अन्यथा कांग्रेसी ही उन्ही की पिटाई कर डालते।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox