होम / मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आदिवासी फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस, जानें आदिवासी सीटों पर है कैसे उम्मीदवारों की तलाश?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव आदिवासी फार्मूला अपनाएगी कांग्रेस, जानें आदिवासी सीटों पर है कैसे उम्मीदवारों की तलाश?

• LAST UPDATED : May 7, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Assembly Election, भोपाल:साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस आदिवासी वोटो के सहारे सत्ता में पहुंची थी। इस बार फिर कांग्रेस आदिवासी फार्मूला अपना कर सत्ता पाने के प्रयास में हैं। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के 47 आदिवासी वर्ग की सुरक्षित सीटों में से कांग्रेस ने 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। विधानसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव में किया इस प्रयोग को एक बार फिर से कांग्रेस दोहराना चाहती है। इस बार भी कांग्रेस इन सीटों पर गैर राजनीतिक उम्मीदवारों की तलाश में है।

कांग्रेस करेगी आदिवासी फार्मूले का इस्तेमाल

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में जो रणनीति बनाई है। उसके अनुसार वह आदिवासी सीटों को साधने वाली है। जिसके चलते वह गैर राजनीतिक चेहरों की तलाश में है। लेकिन कांग्रेस की रणनीति के अनुसार समाज में सक्रिय रहने वाले लोगों को टिकट दिया जा सकता है। इसके लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता समाज में सक्रिय और सेवानिवृत्त अधिकारियों की जानकारी जुटा रहे हैं।

2018 में सफल हुआ था प्रयोग

बता दें कि बीते साल मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस में एक नया प्रयोग किया था। इस प्रयोग में कांग्रेस ने गैर राजनीतिक लोगों को नगरिय निकाय चुनाव का टिकट दिया था। कांग्रेस के प्रयोग के सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिले थे। प्रदेश में कांग्रेस के पांच महापौर बने हैं। जो गैर राजनीतिक चेहरे थे।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox