होम / MP Assembly Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, पुलिस अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

MP Assembly Election: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तैयारियां तेज, पुलिस अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

• LAST UPDATED : May 3, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Assembly Election, भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार अपना दमखम दिखा रही है। इसी के साथ चुनाव आयोग भी चुनाव की तैयारी में जुट गया है। प्रदेश में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था में कोई चूक ना हो इसके लिए मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने पुलिस विभाग के साथ बैठक की। जिस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कई अहम निर्देश भी दिए।

पुलिस को दिए अहम निर्देश

सीईओ अनुपम राजन ने पुलिस विभाग को विधानसभा चुनाव के लिए कुछ अहम निर्देश दिए हैं। जिसमें उन्होंने कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस पोर्टल को दुरुस्त करने और जिलों में समय समय पर जानकारी प्राप्त हो इसके लिए जिलों में पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया है। सीओ ने निर्वाचन की घोषणा से पहले कानून व्यवस्था की साप्ताहिक जानकारी उपलब्ध कराने और जिन प्रकरणों का निराकरण हो चुका है। उनकी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें: शरद पवार ने अचानक किया NCP अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला!

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox