MP: हाइवा वाहन ने बाइक सवार को 10 मीटर घसीटा, मौत

इंडिया न्यूज, जबलपुर (Jabalpur -Madhya Pradesh)

MP: मध्यप्रदेश के जबलपुर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में अंधमूक बायपास पर एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक वाहन के साथ करीब 10 मीटर तक घसीटता गया। जिसके चलेत उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना रात में हुई। जानकारी मिली है, कि इस जगह पर एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी घटना है। जिसमें किसी की मौत हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर चक्‍काजाम कर दिया। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत कर के जाम हटवाया और हाइवा को थाने लेकर पहुंची।

मृतक की पहचान मुन्नू पहलवान के रूप में हुई है। जो मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह बाइक से धनवंतरी नगर की ओर से अपने घर की तरफ जा रहा था। बाइक पर उसका दोस्त भी सवार था।

वे अंधमूक बाइपास चौराह पार कर नहर वाले मार्ग पर पहुंचे ही थे, कि कटनी की ओर से सर्विस लेन से एक हाइवा वाहन तिलवारा की ओर जा रहा था। इस दौरान ने नहर वाले मार्ग से गुजर रहे मुन्नू पटेल की बाइक को जोरदार टक्कर हाइवा ने मार दी। हाइवा में रेत थी। टक्कर के साथ ही मुन्नू और उसक साथी सड़क पर गिर गए।

इस दौरान ट्रक के नीचे मुन्नू आ गया और 10 मीटर दूर तक ट्रक के साथ घसीटता चला गया। जिसके बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया है। घटना के बाद ग्राम पडुआ जो करीब एक किलोमीटर की दूर था। वहां के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।

घायल को मेडिकल अस्पताल भेजा गया। इधर घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़क पर पहुंच गए। हंगामा व प्रदर्शन शुरू कर दिया। बीच सड़क पर हो रहे प्रदर्शन के कारण दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई। इसके बाद टीआई तिवारी ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर हंगामा समाप्त हुआ।

यह भी पढ़े: MP: लोहे की प्लेट से भरी ट्राली हादसे का शिकार, ट्रॉली में लगी आग, ट्राली में फंसे रहें चालक व क्लीनर

Connect With Us : Twitter Facebook

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago