होम / MP Board Paper Leak Case: पेपर लीक मामले पर MPBSE ने दिखाए सख्त तेवर, टेलीग्राम चैनल पर कराई FIR

MP Board Paper Leak Case: पेपर लीक मामले पर MPBSE ने दिखाए सख्त तेवर, टेलीग्राम चैनल पर कराई FIR

• LAST UPDATED : March 17, 2023

MP Board Exam Paper Leak Case: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे थे। जिससे शिक्षा बोर्ड की कार्यशैली पर लापरवाही के आरोप लगे। लेकिन अब पेपर लीक करने वालों को सबक सिखाने के लिए MPBSE ने सख्त रवैया अपनाया है।

  • पेपर लीक करने वालों पर MPBSE लगाएगा लगाम
  • MPBSE ने उठाया सख्त कदम
  • MPBSE ने 6 सदस्यीय समिति का गठन किया
  • टेलीग्राम चैनल पर एफआईआर

MPBSE ने 6 सदस्यीय कमेटी गठन किया है। जो पेपर लीक करने वालों की जांच करेगी। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में बोर्ड की शिकायत पर संबंधित टेलीग्राम चैनल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

टेलीग्राम चैनल पर हुई FIR

पेपर लीक के मामले की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम नियुक्त कर दी है। जो जांच में जुट गई है। जिसके चलते क्राइम ब्रांच में उस टेलीग्राम चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिससे पेपर लीक हो रहे थे। इसके साथ ही विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच कमेटी का गठन भी किया है।

क्या था पूरा मामला ?

मध्य प्रदेश में बीते 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थी। जिसके बाद से लगातार पेपर लीक होने के खबरे सामने आ रही थी। जिसके चलेत ये पेपर सोशल साइट के माध्यम से बच्चों को बेचे जा रहे थे। जानकारी मिली है कि इन परीक्षा के पेपर की कीमत 299 रुपए थी। लीक हुए थे ये पेपर बोर्ड एग्जाम के दौरान 12वीं के हिंदी, अंग्रेजी और बायोलॉजी का पेपर भी लीक होने के की बात सामने आई थी। इन पेपरों को टेलीग्राम के जरिए लोगों को बेचा गया था।

ये भी पढ़ें:H3N2 Influenza MP: एमपी में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, पॉजिटिविटी दर 0.8 दर्ज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox