MP Board Exam
MP Board Exam Paper Leak Case: मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक के मामले लगातार सामने आ रहे थे। जिससे शिक्षा बोर्ड की कार्यशैली पर लापरवाही के आरोप लगे। लेकिन अब पेपर लीक करने वालों को सबक सिखाने के लिए MPBSE ने सख्त रवैया अपनाया है।
MPBSE ने 6 सदस्यीय कमेटी गठन किया है। जो पेपर लीक करने वालों की जांच करेगी। इसके बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। इसी कड़ी में बोर्ड की शिकायत पर संबंधित टेलीग्राम चैनल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
पेपर लीक के मामले की जांच करने के लिए क्राइम ब्रांच टीम नियुक्त कर दी है। जो जांच में जुट गई है। जिसके चलते क्राइम ब्रांच में उस टेलीग्राम चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जिससे पेपर लीक हो रहे थे। इसके साथ ही विभाग ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच कमेटी का गठन भी किया है।
मध्य प्रदेश में बीते 1 मार्च से बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई थी। जिसके बाद से लगातार पेपर लीक होने के खबरे सामने आ रही थी। जिसके चलेत ये पेपर सोशल साइट के माध्यम से बच्चों को बेचे जा रहे थे। जानकारी मिली है कि इन परीक्षा के पेपर की कीमत 299 रुपए थी। लीक हुए थे ये पेपर बोर्ड एग्जाम के दौरान 12वीं के हिंदी, अंग्रेजी और बायोलॉजी का पेपर भी लीक होने के की बात सामने आई थी। इन पेपरों को टेलीग्राम के जरिए लोगों को बेचा गया था।
ये भी पढ़ें:H3N2 Influenza MP: एमपी में कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी, पॉजिटिविटी दर 0.8 दर्ज
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…