प्रदेश की बड़ी खबरें

MP Board Exam Result 2023: मध्यप्रदेश बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां चेक करें नतीजे

India News (इंडिया न्यूज़), भोपाल: मध्यप्रदेश के 5 वीं और8वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल, एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने आज यानी 14 मई को रिजल्ट घोषित कर दिया है। शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने  दोपहर 12:30 बजे परीक्षा परिणाम जारी किया है। राजधानी भोपाल के महर्षि पतंजलि संस्‍कृत संस्‍थान से पांचवी-आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है।

यहां से देखे रिजल्ट

एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in से ऑनलाइन अपना रिज्लट चेक कर सकते है। छात्रों को सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर 5वीं-8वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। यहां रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करना होगा। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एमपी बोर्ड पांचवी-आठवीं का परिणाम दिखाई देने लगेगा।

बता दें कि पांचवी और आठवीं की परीक्षा इस बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी। जिसकी घोषण सिएम शिवराज ने की थी। प्रदेश में 5वीं-8वीं की एग्जाम का समय सुबह 9 बजे से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया था। जबकि दिव्यांगजनों को पेपर लिखने के लिए कुछ और समय दिया गया था। बोर्ड एग्जाम में इस साल लगभग 87 हजार शासकीय शालाओं, 24 हजार अशासकीय शालाओं और 1 हजार से अधिक मदरसों के करीब 24 लाख छात्र शामिल हुए थे।

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago