होम / MP Board Result 2024: जल्द होगा इंतजार खत्म! इस डेट तक आ सकता है MP Board का रिजल्ट

MP Board Result 2024: जल्द होगा इंतजार खत्म! इस डेट तक आ सकता है MP Board का रिजल्ट

• LAST UPDATED : March 7, 2024

India News(इंडिया न्यूज), MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणाम के लिए छात्रों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अगले महीने यानी कि अप्रैल में परिणाम का एलान कर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, हाल ही में एमपी बोर्ड के सचिव KD त्रिपाठी ने बताया था कि रिजल्ट की घोषणा 15 अप्रैल, 2024 तक होगी। इसलिए इस साल पिछले साल के मुकाबले परिणाम जल्द ही घोषित होने के आसार हैं।

राज्य में मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन की ओर से 10वीं, 12वीं के एग्जाम खत्म हो गए है। डेट शीट के अनुसार 10वीं की क्लास के एग्जाम 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच आयोजित किए गए है। 12 वीं क्लास के एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक कंडक्ट कराए थे। अभी कांपियों की जांच चल रही है, जो कि जल्द ही समाप्त होगी। जिसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा, जो कि अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 15 तक रिजल्ट आ जाएगा।

इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं

बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जारी होने के बाद चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाना होगा। इसके होम पेज पर आपको 10वीं या 12वीं एग्जाम रिजल्ट का लिंक मिलेगा। अब आप इस लिंक पर क्लिक करें और फिर अपना रोल नंबर यहां एंटर करें। इसके बाद आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। ध्यान रहे कि रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट जरूर लें लें।

इन बच्चों ने किया टॉप

दरसल, एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं, 12वीं के रिजल्ट पिछले साल 2023 में मई में 25 तारीख को जारी किए थे।  वहीं, क्लास 10 वीं में मृदुल पाल ने टॉप किया था। वहीं, कक्षा बारहवीं में नारायण शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया था। साथ ही बता दें कि इसके अलावा, 10वीं में दूसरे स्थान पर प्राची, कीर्ति प्रभा और स्नेहा लोढी रहीं थी।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox