India News MP (इंडिया न्यूज), MP board Results 2024: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से हैरान कर देने वाला मामला आया है। आज के समय में बच्चों पर पढ़ाई को बोझ है। रिजल्ट के कुछ दिन पहले से ही प्रेशर होन लग जाता है। परीक्षा में जो बच्चे टाप करते है उनकी खुशी का ठिकाना नही रहती है। लेकिन कुछ जो परीक्षा में फेल हो जाते है या फिर मार्कस कम आते है।
बीते दिन प्रदेश में 10 वीं और 12 वीं के बोर्ड का रिजल्ट आया है। 10वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने बताया कि मामला बोर्ड रिजल्ट से जुड़ा है।
दरसल, प्रदेश में कल 10वीं क्लास और 12 वीं क्लास का रिजल्ट आया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा कर दी है। बोर्ड परीक्षा में 10वीं क्लास में अनुष्का अग्रवाल और 12 वीं क्लास में अंशिका मिश्रा ने टाप किया है। एग्जाम रिजल्ट से परेशान होकर ग्वालियर में एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। ये घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के गोल पहाड़िया इलाके की है।
मृतक मुस्कान रजक नाम की छात्रा ने अपने घर के कमरे में की आत्महत्या कर ली है। संदिग्ध परिस्थितियों में 10वीं छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली। बता दें कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का कारण, एक दिन पहले आए 10वीं परीक्षा के परिणाम में छात्रा का फेल होना बताया जा रहा है। छात्रा ने एग्जाम में फेल होने से टेंशन में आ गई। परेशान होकर अपने ही कमरे में फांसी के फंदे पर लटक गई। साथ ही बताया कि छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढे़ं :
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…