इंडिया न्यूज, मुरैना (Morena -Madhya Pradesh)
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत अंबाह बाईपास रोड की है। जहां दो पक्षों में ताबड़तोड़ गोलियां चल रही थी। इसी दौरान राहगीर युवक अपनी साईकिल से गुजर रहा था। तभी शायद जिसके शायद फरिशतो को पता भी नहीं होगा, की आखिर उसके साथ होने क्या वाला है। अचानक एक गोली आकर उसे लग गई, और उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़े: Accident: ऐंबुलेंस और ट्रक में भीषण टक्कर, गर्भवती महिला की मौत
जानकारी मिली है, की यह गोलीबारी खाद्य पदार्थ बिक्री करने वालों के बीच में हो रही थी। इतना ही नहीं सुबह से दोनों पक्ष रूक-रूक कर फायरिंग कर रहे थे। उसी दौरान फायरिंग में राहगीर देव राठोर को गोली लगा गई। जिसके बाद परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। उधर, मृतक के परिजनों में आक्रोश देखा गया। जिसके चलते अस्पताल में अत्यधिक पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। साथ ही पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है।
वहीं, भाजपा नेता व अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष रघुराज सिंह भी अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
घटना में युवक की मौत के बाद आज गुस्साए परिवार जनों ने मुरैना के राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने जाम लगाया है। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े: MP: फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड, 38 साल से पड़ोसी के नाम पर कर रहा नौकरी
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…