होम / MP Cabinet Expansion: शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, इन नामों पर चर्चा

MP Cabinet Expansion: शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार संभव, इन नामों पर चर्चा

• LAST UPDATED : August 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़)MP Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में महज दो महीने का समय बचा है। जिसे लेकर नेताओं के बीच खींचातानी शुरु हो गई है। चुनाव से पहले आज शाम सात बजे शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक राजेंद्र शुक्ल, गौरीशंकर बिसेन और राहुल लोधी मंत्री बनाया जा सकता है।

बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवारज सिंह चौहान ने राज्यपाल राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की थी। जिसके बाद से ये हलचल तेज हो गई। बता दें कि शिवराज कैबिनेट में अभी तीन मंत्रियों की जगह खाली है। हालांकि इसे लेकर सरकार की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है।

  • सरकार की ओर से अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं
  • शाम सात बजे शिवराज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार

तीन नामों पर चर्चा

इस मंत्रिमंडल में तीन मंत्रीयों के नाम पर चर्चा तेज है। पहला नाम गौरी शंकर बिसेन का आ रहा है। बिसेन बालाघाट से 7वार विधायक चुने गए हैं। साथ ही वो की विधानसभा की कई समितियों के सदस्य और सभापति भी रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने बालाघाट जिला बीजेपी के उपाध्यक्ष का पद भी संभाला है। बता दें कि बिसेन 1998 और 2004 में लोकसभा चुनाव भी जीत चुकें हैं।

विंध्य में खास प्रभाव

वहीं दूसरा नाम राजेंद्र शुक्ला का लिया जा रहा है। राजेंद्र शुक्ला रीवा से चार बार विधायक बनाए गए हैं। राजेंद्र शुक्ला का विंध्य में खास प्रभाव माना जाता है। उन्होंने 2003 में पहली बार विधायकी जीती थी। जिसके बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। राजेंद्र शुक्ला पहले भी सरकार में मंत्री रह चुकें हैं।

सोसल मिडिया पर चर्चा

तीसरा नाम राहुल लोधी का कहा जा रहा है। बता दें राहुल लोधी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे हैं। इन्होंने पहली बार खरगापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। वहीं सोशल मिडिया पर जालम सिंह के नाम पर चर्चा जारी है।

Also Read: पूर्व आईएएस पर लोकायुक्त ने कसा शिकंजा, जानें क्यों दर्ज हुआ मामला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox