होम / MP Cabinet: विधायक बने मंत्री जानें कितने हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी?

MP Cabinet: विधायक बने मंत्री जानें कितने हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी?

• LAST UPDATED : December 26, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Cabinet: मध्य प्रदेश में बीते दिन सोमवार 25 दिसंबर को मोहन यादव कैबिनेट के 28 मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय समेत कई दिग्गज नेता मंत्रिमंडल में शामिल किए गए। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी माने जाने वाले विधायकों को भी कैबिनेट में शामिल किया गया।

सिंधिया के 4 विधायक मंत्रिमंडल में हुए शामिल

बता दें कि नए मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया के चार करीबी ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर और तुलसीराम सिलावट शामिल हैं। ये कांग्रेस के उन 22 विधायकों में से थे, जो मार्च 2020 में भाजपा का दामन थामा था। जिसके बाद प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई थी।

सोमवार को राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नए शामिल लोगों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 18 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि 10 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली, जिनमें छह स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री बने है।

इन विधायकों ने कैबिनेट मंत्री की ली शपथ

राज्य में जिन विधायकों को कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली उनके नाम विजय शाह, कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, करण सिंह वर्मा, राकेश सिंह, उदय प्रताप सिंह , संपतिया उइके, तुलसीराम सिलावट, ऐदल सिंह कंसाना, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, निर्मला भूरिया, नारायण सिंह कुशवाहा, नागर सिंह चौहान, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश शुक्ला, चैतन्य कश्यप और इंदर सिंह परमार शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox